सही कलर का चुनाव करके मिनटों में कर सकती हैं आप घर का मेकओवर

घर के लिए सही कलर का चुनाव करना बेहद मुश्किल टास्क में से एक है लेकिन कुछ चीज़ों का ध्यान रखकर आप इसे बना सकती हैं आसान। जिसके बारे में जानेंगे यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 09:00 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 09:28 AM (IST)
सही कलर का चुनाव करके मिनटों में कर सकती हैं आप घर का मेकओवर
सही कलर का चुनाव करके मिनटों में कर सकती हैं आप घर का मेकओवर

घर को सजाने-संवारने के लिए हम क्या-क्या नहीं करते लेकिन क्या आप जानती हैं महज कुछ एक चीज़ों से ही आप कर सकते हैं घर का मेकओवर, जिसमें से एक है पेंट। जी हां, घर के लिए परफेक्ट कलर चुनकर आप उसे बना सकते हैं बिल्कुल नए जैसा। जानेंगे आज इसी बारे में..  

यूज करने से पहले कर लें ट्रॉय

बहुत ही सिंपल रूल है जिसे कभी भी इग्नोर नहीं करना चाहिए। जो भी कलर आप करवाना चाह रही हैं उसे दीवार पर एक बार ट्राय जरूर कर लें। इसके साथ ही पेंट ऑर्डर करने से पहले ये भी आंकलन कर लें कि कितना इस्तेमाल होने वाला है जिससे बर्बाद होने के चांसेज कम से कम हों।

शॉपिंग से पहले थोड़ा होमवर्क भी कर लेना है जरूरी

घर के बेडरूम से लेकर ड्राइंग रूम तक के लिए कौन सा कलर रहेगा बेस्ट ये आराम से घर पर ही बैठकर सोच लें फिर स्टोर पर जाएं। ऐसा नहीं करने पर आप वहां जाकर कनफ्यूज हो सकते हैं। फर्नीचर, पर्दे, फ्लोर इन सबको देखते हुए रंगों का चुनाव करना ज्यादा आसान रहता है।

लाइट और डार्क के बीच का फर्क समझें

बेडरूम के लिए जहां डार्क कलर अच्छे रहते हैं वहीं स्टडी रूम के लिए लाइट क्योंकि वहां आपको ज्यादा लाइट की जरूरत होती है। वहीं ड्राइंग रूम को आप अपने मनपसंद रंग से पेंट करवा सकते हैं। किचन के लिए भी लाइट शेड ही परफेक्ट रहेगा।

प्रिंट्स से लें आइडिया

सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है लेकिन यकीनन ये आपकी हेल्प करेगा। जी हां, घर के पर्दों, बेडशीट और सोफे के फैब्रिक प्रिंटेंड हैं तो उससे भी आप आइडिया ले सकते हैं। कई बार हम असल शेड का चुनाव नहीं कर पाते। ऐसे में प्रिंट्स से कलर का अंदाजा लगाना आसान रहेगा।

न्यूट्रल कलर के साथ करें एक्सपेरिमेंट

कुछ न समझ आएं तो न्यूट्रल कलर्स के साथ एक्सपेरिमेंट करें। अगर आपको शांति पसंद है तो जरूर आपको वो मिलेगी।

chat bot
आपका साथी