Lohri 2022: लोहड़ी 13 जनवरी को, त्योहार मनाते वक्त इन ज़रूरी बातों को न भूलें

Lohri 2022 मकर संक्रांति हिंदू समुदाय में आस्था का पर्व है तो वहीं लोहड़ी को उत्तर भारतीय इलाकों में ही मनाया जाता है। इन त्योहारों के साथ बाज़ारों में हलचल भी बढ़ रही है। लोगों ने मूंगफली रोवड़ियां चिड़वा बिस्किट और मिठाइयां खरीद ली हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 11 Jan 2022 04:13 PM (IST) Updated:Tue, 11 Jan 2022 04:13 PM (IST)
Lohri 2022: लोहड़ी 13 जनवरी को, त्योहार मनाते वक्त इन ज़रूरी बातों को न भूलें
लोहड़ी 13 जनवरी को, त्योहार मनाते वक्त इन ज़रूरी बातों को न भूलें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। साल का सबसे पहला त्योहार लोहड़ी और मकर संक्रांति बस अब कुछ ही दिन दूर रह गए हैं। हर घर में इस त्योहार के लिए तैयारियां भी ज़ोरों से चल रही हैं। मकर संक्रांति हिंदू समुदाय में आस्था का पर्व है, तो वहीं, लोहड़ी को उत्तर भारतीय इलाकों में ही मनाया जाता है। इन त्योहारों के साथ बाज़ारों में हलचल भी बढ़ रही है। लोग इन त्योहारों के लिए सामान की खरीदारी में लगे हैं, जैसे मूंगफली, रोवड़ियां, चिड़वा, बिस्किट, और मिठाइयां खरीद ली हैं।

लोहड़ी पर क्या किया जाता है?

लोहड़ी नवविवाहितों और नवजात शिशुओं के लिए बेहद ख़ास माना जाता है। लोग लोहड़ी की रात को आग जलाकर परिवार, पड़ोसी और दोस्तों के साथ लोकगीत गाते हैं और मक्का, गुडड़, रोवड़ी और मूंगफली आदि को आग को अर्पित करते हैं और अग्नि की परिक्रमा भी करते हैं।

कोरोना महामारी के चलते इन बातों का रखें ख़्याल

1. त्योहारों से एक सकारात्मक ऊर्जा मिलती है और ज़िंदगी के प्रति उत्साह बढ़ता है। कोरोना काल में आप भी त्योहार ज़रूर मनाएं, लेकिन कुछ बातों का ध्यान भी रखें ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहे।

2. कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के चलते पूरे देश में इसके मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आप त्योहार ज़रूर मनाएं लेकिन भीड़ में न जाएं। साथ ही लोगों से शारीरिक दूरी बनाए रखें, बेहतर होगा कि सिर्फ अपने परिवार के साथ की त्योहार को मनाया जाए, ताकि संक्रमण का ख़तरा कम ही रहे।

3. घर से बाहर हैं, तो मास्क लगाना न भूलें। मास्क ही आपको कोविड संक्रमण से बचाने का काम करेगा। कपड़े के मास्क की जगह सर्जिकल मास्क या फिर N95 मास्क का उपयोग करना बेहतर है। सबसे अच्छा है कि आप डबल मास्क पहनें। एक ही मास्क दोबारा न पहनें।

4. स्वच्छता का ध्यान रखें। दूषित सतह या चीज़ को हाथ लगाने पर हाथों को ज़रूर धोएं। साथ ही दिन में कई बार हाथों को एंटीसैप्टिक सोप से धोएं।

5. घर की सतहों को समय-समय पर डिसइंफेक्ट करते रहें।

chat bot
आपका साथी