Jitiya Vrat 2019 Wishes, Images, Quotes: ऐसे मनाएं जीवित्पुत्रिका व्रत, करें विश

Jitiya Vrat 2019 Wishes Images Quotes इन फोटोज़ को भेजकर कर सकते हैं विश। कुछ ऐसे याद करें अपने परिवार को।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 22 Sep 2019 12:34 PM (IST) Updated:Sun, 22 Sep 2019 12:55 PM (IST)
Jitiya Vrat 2019 Wishes, Images, Quotes: ऐसे मनाएं जीवित्पुत्रिका व्रत, करें विश
Jitiya Vrat 2019 Wishes, Images, Quotes: ऐसे मनाएं जीवित्पुत्रिका व्रत, करें विश

नई दिल्ली, जेएनएन।Jitiya Vrat 2019 Wishes, Images, Quotes: जीवित्पुत्रिका या जितिया व्रत का अपना महत्व है। पुत्र की लंबी आयु और सुखी जीवन के लिए इस व्रत को रखा जाता है। यह बेहद ही कठीन व्रत है। इसमें बिना पानी पीए और कुछ खाए ही इस व्रत को रखा जाता है। रात को पूजा की जाती है, और दूसरे दिन इसका तारण किया जाता है। इस दिन गन्धर्वों के राजकुमार जीमूतवाहन की विशेष पूजा की जाती है। इस पूजा का अपना महत्व है।

हिंदू कैलेंडर के अनुसार अश्विनी माह के कृष्ण पक्ष के सप्तमी और नवमी के बीच यह त्यौहार पड़ता है। प्रदोष काल व्यापिनी अष्टमी को जीमूतवाहन का पूजन होता है। इस व्रत के लिए यह भी आवश्यक है कि पूर्वाह्न काल में पारण हेतु नवमी तिथि प्राप्त हो। इस बार यह समय 22 सितंबर  को पड़ रहा है। इस व्रत में महिलाएं पहले ही खाना खा लेते हैं। इसके बाद पूरे दिन खाना नहीं खाते हैं। यहां तक की पानी न पीने से गला सूख जाता है। इस व्रत में महिलाएं उपवास रखने से पहले कुछ मीठा खाती है। ऐसा करना शुभ माना जाता है। वहीं,  तीखा खाना सही नहीं माना जाता है। 

ऐसे करें विश

आप अपने परिवार जनों को कुछ फोटो या मैसेज भेजकर विश कर सकते हैं। ऐसे में उन्होंने खुशी मिलेगी और आपको भी अच्छा लगेगा।

इस व्रत की खास बात है कि इसमें पूजा के दौरान एक खास कथा सुनी और सुनाई जाती है। इस कथा का विशेष महत्व भी है। ऐसे में आप इसे बैठकर सुन सकते हैं। 

chat bot
आपका साथी