International Tea Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, जानें आप कैसे मना सकते हैं इस दिन को खास

International Tea Day 2022 आज दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन चाय के बग़ानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा और सही कामकाजी परिस्थितियों के बारे में जागरुकता पैदा करने के बारे में है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sat, 21 May 2022 01:06 PM (IST) Updated:Sat, 21 May 2022 01:06 PM (IST)
International Tea Day 2022: क्यों मनाया जाता है अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस, जानें आप कैसे मना सकते हैं इस दिन को खास
International Tea Day 2022: जानें आप कैसे मना सकते हैं इस दिन को खास

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Tea Day 2022: अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस हर साल 21 मई को मनाया जाता है। यह दिन चाय के बग़ानों में काम रने वाले श्रमिकों की सुरक्षित कामकाजी परिस्थितियों, निष्पक्ष व्यापार और चाय के उत्पादन में सुधार के लिए एक स्थायी वातावरण के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए जाना जाता है।

भारतीय चाय बोर्ड ने इस दिन की योजना इस उम्मीद के साथ बनाई थी कि यह संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन के लिए एक आधिकारिक अवकाश बन जाएगा।

2007 में टी बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा किए गए एक अध्ययन के अनुसार, भारत में उत्पादित कुल चाय का लगभग 80 प्रतिशत घरेलू आबादी द्वारा उपभोग किया जाता है। सभी उपभोक्ताओं को हमारे द्वारा उपभोग की जाने वाली चाय के बारे में जवाब मांगने और चाय श्रमिकों के लिए उचित मूल्य सुनिश्चित करने का अधिकार है। हम यह भी मांग कर सकते हैं कि निर्माण की प्रक्रिया को भी पारदर्शी रखा जाए।

International Tea Day: इतिहास

पहला अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस 2005 में भारत की राजधानी दिल्ली में आयोजित किया गया था। साल 2015 में भारत सरकार ने संयुक्त राष्ट्र खाद्य और कृषि संगठन को इस दिन को विश्व स्तर पर विस्तारित करने का प्रस्ताव दिया था। यह दिन मई के महीने में मनाया जाता है क्योंकि यह साल को वह महीना है जिस समय अधिकांश देशों में चाय का उत्पादन शुरू होता है।

International Tea Day: कैसे मना सकते हैं

अंतरराष्ट्रीय चाय दिवस एक कप चाय पीने के बारे में है। आजकल तो कई तरह की चाय उपलब्ध हैं जिनका मज़ा आप ले सकते हैं। इनमें से कश्मीरी कहवा, अदरक की चाय, सुलैमानी चाय, रोंगा टी, मसाला चाय, लेमनग्रास टी, ग्रीन टी, कैमोमाइल टी आदि शामिल हैं। अगर आपको घर की बनी चाय पसंद है, तो अपने दोस्तों या करीबी लोगों को टी पार्टी पर बुलाएं। आप उन्हें तरह-तरह की चाय पिला सकते हैं, या फिर घर की बनी कड़क चाय।

chat bot
आपका साथी