Hindi Diwas 2019 Quotes And Messages: हिन्दी दिवस पर पढ़ें मशहूर कोट्स और संदेश!

Hindi Diwas 2019 Quotes And Messages26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को संविधान सभा ने मंज़ूरी दे दी थी और इस प्रकार आज़ाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 13 Sep 2019 05:49 PM (IST) Updated:Sat, 14 Sep 2019 09:57 AM (IST)
Hindi Diwas 2019 Quotes And Messages: हिन्दी दिवस पर पढ़ें मशहूर कोट्स और संदेश!
Hindi Diwas 2019 Quotes And Messages: हिन्दी दिवस पर पढ़ें मशहूर कोट्स और संदेश!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hindi Diwas Quotes And Messages: भारत में हर साल 14 सितंबर को देश में हिन्दी दिवस मनाया जाता है। इसी दिन हिंदी को देश की राजभाषा होने का गौरव प्राप्त हुआ था। भारत में हिन्दी भाषा का इतिहास इंडो-यूरोपियन भाषा परिवार के इंडो-आर्यन शाखा से संबद्ध रखता है। ये हम सब जानते हैं कि भारत में सैकड़ों भाषाएं और बोलियां बोली जाती हैं। आज़ादी के बाद देश में सबसे ज़्यादा भाषा को लेकर बड़ा सवाल था। 6 दिसंबर 1946 में आज़ाद भारत का संविधान तैयार करने के लिए संविधान का गठन हुआ। 26 नवंबर 1949 को संविधान के अंतिम प्रारूप को संविधान सभा ने मंज़ूरी दे दी थी और इस प्रकार आज़ाद भारत का अपना संविधान 26 जनवरी 1950 से पूरे देश में लागू हुआ।

इस अवसर पर हम आपको हिन्दी दिवस पर कुछ मशहूर क्वोट्स के बारे में जिन्हें आप अपने दोस्तों या परिवार के साथ शेयर कर सकते हैं।

हिन्दी हमारी पहचान हमारा गर्व है। 

 

हिन्दी हमारी मातृभाषा है
इसे हर दिन बोलें
और हिन्दी दिवस के इस दिन 
सबको हिन्दी में बोलने के लिए उत्साहित करें। 

हिन्दी का सम्मान
देश का सम्मान है।
हमारी स्वतंत्रता वहां है,
हमारी राष्ट्र भाषा जहां है। 

है जिससे देश की शान
मेरी हिन्दी महान 

सारे देश की आशा है
हिन्दी अपनी भाषा ह
जात-पात के बंधन को तोड़ें
हिन्दी सारे देश को जोड़े

भारत माता के माथे की बिंदी
हमारी राजभाषा हिन्दी

जैसे रंगों के मिलने से
खिलता है बसंत
वैसे भाषाओं की मिश्री सी
बोलती है हिन्दी 

गर्व हमें है हिन्दी पर, शान हमारी हिन्दी है
कहते-सुनते हिन्दी हम, पहचान हमारी हिन्दी है।


हर कण में हैं हिन्दी बसी
मेरी मां की इसमें बोली बसी
मेरा मान है हिन्दी
मेरी शान है हिन्दी। 

हिन्दी पढ़ें, हिन्दी पढ़ाएं
मातृभाषा की सेवा कर 
देश को महान बनाएं। 

 

chat bot
आपका साथी