Happy Propose Day 2021: पार्टनर को प्रपोज़ करने के लिए बेस्ट रहेंगे ये आइडियाज़

Happy Propose Day 2021 अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर बायफ्रेंड को प्रपोज़ करना चाहते हैं तो कुछ नया और यूनिक आइडियाज़ सोचें। जिससे आपके प्रप्रोज़ल को हामी तो मिलेगी ही साथ ही आपका एफर्ट भी पार्टनर को खुश कर देगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sun, 07 Feb 2021 08:00 AM (IST) Updated:Mon, 08 Feb 2021 08:38 AM (IST)
Happy Propose Day 2021: पार्टनर को प्रपोज़ करने के लिए बेस्ट रहेंगे ये आइडियाज़
बीच पर गर्लफ्रेंड को प्रपोज करता ब्वॉयफ्रेंड

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Propose Day 2021: प्रपोज़ डे को हर साल 8 फरवरी को मनाया जाता है और इसे वैलेंटाइन वीक का सबसे रोमांटिक दिन भी माना जाता है। अगर आपको किसी से बेइंतहा मोहब्बत है और उसे इस बात को बताना चाहते हैं, तो बिना देर किए इस दिन मौके पे चौका मारते हुए उन्हें प्रपोज़ कर ही डालिए। अगर आप पहले से किसी के साथ रिलेशनशिप में हैं, तो अपने रिश्ते को इन संदेशों के साथ और मज़बूती दें।

शादी के कुछ बेहतरीन प्रस्ताव उन जगहों पर होते हैं, जो आपकी अनोखी प्रेम कहानी के लिए महत्वपूर्ण रहे हैं। अगर आप अपनी गर्लफ्रेंड या फिर बायफ्रेंड को शादी या फिर डेटिंग के लिए प्रपोज़ करना चाहते हैं, तो उन्हें किसी खूबसूरत जगह पर ले जाएं और वह दिन उनके लिए खास बनाएं। दिन के आखिर में आप उनके सामने प्रपोज़ल रख सकते हैं। अगर आप भी प्रपोज़ करने के आइडियाज़ की तलाश में हैं, तो हम लाएं ऐसे ही 5 अनोखे आइडियाज़ जिनसे आपको मदद मिल सकती है।

1. डिनर पर ले जाकर करें प्रपोज़

आप अपनी प्रमिका या प्रेमी को डिनर या लंच पर उनकी मनसपंद जगह पर ले जाएं, वहां उनकी पसंद का खाना ऑर्डर करें। खाना खाने के बाद आप वाइन या फिर डेसर्ट के साथ मौका देख उनके सामने प्रपोज़ल रख दें। फिर प्रपोज़ल चाहे शादी का हो या फिर डेटिंग का।

2. किसी मशहूर जगह पर जाकर करें प्रपोज़

कोरोना वायरस महामारी की वजह से आपके सामने ज़्यादा विकल्प नहीं रह जाते, लेकिन फिर भी आप अपने शहर की किसी मशहूर जगह पर उन्हें ले जाएं। याद रखें कि ये जगह उन्हें भी पसंद होनी चाहिए। खास जगह पर प्रपोज़ करने की बात ही अलग होती है।

3. वेकेशन पर निकलें और वहां करें प्रपोज़

अपने शहर के आसपास कहीं डे वैकेशन के लिए निकल सकते हैं। ऐसी जगह चुनें जो खूबसूरत हो, जहां की हरयाली देख आपके पार्टनर का दिल खुश हो जाए। इस अच्छे मूड के दौरान आप उन्हें प्रपोज़ भी कर सकते हैं। आप बीच के किनारे, या फिर किसी पहाड़ी की चोटी पर प्रपोज़ कर सकते हैं।

4. फोटो एलबम के ज़रिए करें प्रपोज़

अगर आप क्रिएटिव हैं, तो आपकी और आपके पार्टनर की साथ में जितनी भी तस्वीरें हैं, उनकी एक एल्बम बनवा लें। आखिरी फोटो पर आप 'मैरी मी' या फिर 'बी माई गर्लफ्रेंड/बॉयफ्रेंड' लिखकर उन्हें चौंका सकते हैं। 

5. फूलों के साथ करें प्रपोज़

आप घर को फूलों, मोमबत्तयों से सजाएं और फिर वहां अपने प्यार को लाकर प्रपोज़ करें। हमें यकीन है कि वे खुश हो जाएंगे और आपको हां कहेंगे। 

chat bot
आपका साथी