Govardhan Pooja 2019 Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को ऐसे करें विश

Govardhan Pooja 2019 Wishes गोवर्धन पूजा में गाय माता की पूजा होती है। लक्ष्मी स्वरूप गाय के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष को गोवर्धन की पूजा की जाती है।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 24 Oct 2019 11:46 AM (IST) Updated:Mon, 28 Oct 2019 06:00 AM (IST)
Govardhan Pooja 2019 Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को ऐसे करें विश
Govardhan Pooja 2019 Wishes: गोवर्धन पूजा पर अपने प्रियजनों को ऐसे करें विश

दिवाली के बाद मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा बहुत ही खास त्योहारों में से एक है। जिसे अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है। गोवर्धन पूजा में गाय माता की पूजा होती है। गाय को देवी लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। गाय के प्रति श्रद्धाभाव प्रकट करने के लिए कार्तिक शुक्ल पक्ष को गोवर्धन की पूजा की जाती है। जगह-जगह लोग गोवर्धन महाराज को हाथों से बनाकर उसकी पूजा और परिक्रमा करते हैं और अन्नकूट की सब्जी प्रसाद के रूप में बांट जाती है। 

भगवान कृष्ण ने व्रजवासियों को मूसलाधार बारिश से बचाने के लिए सात दिनों तक गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली पर उठाकर रखा थे और सातवें दिन गोवर्धन को नीचे रखकर कहा, कि अब हर साल गोवर्धन पूजा होगी। तब से ही इसे मनाने की परंपरा चली आ रही है। 

Govardhan Pooja 2019 Wishes in Hindi

1. हर खुशी आपके द्वार आए,

जो आप मांगे उससे अधिक पाएं,

गोवर्धन पूजा में कृष्ण गुण गाएं

और ये त्यौहार ख़ुशी से मनाए,

गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं।

2. कृष्ण की शरण में आकर,

भक्त नया जीवन पाते हैं,

इसलिए गोवर्धन पूजा का दिन हम

सच्चे मन से मनाते हैं!

हैप्पी गोवर्धन पूजा!

3. प्रेम से कृष्णा का नाम जपो

दिल की हर इच्छा पूरी होगी

कृष्णा आराधना में लीन हो जाओ

उनकी महिमा, जीवन खुशहाल कर देगी

गोवर्धन पूजा की हार्दिक बधाई।

4. चन्दन की खुशबू, रेशम का हार

धुप की सुगंध, दीयों की फुहार

दिल की उम्मीदें, अपनों का प्यार

मंगलमय हो आपके लिए

गोवर्धन पूजा का ये त्यौहार।

5. मुरली मनोहर, ब्रिज के धरोहर,

वो नंदलाला गोपाला,

बंसी की धुन पर सबके दुख हरने वाला,

सब मिलकर मचाए धूम, कि कृष्णा है आने वाला

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. लोगों की रक्षा करने को, एक उंगली पर पहाड़ उठाया

उसी कन्हैय्या की याद दिलाने, गोवर्धन पूजा का दिन है आया

हैप्पी गोवर्धन पूजा

7. बंसी की धुन पर सबके दुःख वो हरता है

आज भी अपना कन्हैया कई चमत्कार करता है

गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं

chat bot
आपका साथी