Bird Flu Symptoms In Human: बर्ड फ्लू के ये 10 लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान!

Bird Flu Symptoms In Human बर्ड फ्लू की बीमारी एवियन इन्फ्लूएंज़ा वायरस H5N1 की वजह से होती है। यह वायरस पक्षियों और इंसानों को अपना शिकार बनाता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन मुर्गी टर्की गीस मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेज़ी से फैलता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 05 Jan 2021 12:27 PM (IST) Updated:Tue, 05 Jan 2021 12:37 PM (IST)
Bird Flu Symptoms In Human: बर्ड फ्लू के ये 10 लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान!
बर्ड फ्लू के ये 10 लक्षण दिखने पर हो जाएं सावधान!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Bird Flu Symptoms In Human: कोरोना वायरस महामारी के बीच देश के कई राज्यों में बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं। राजस्थान, केरल और मध्य प्रदेश के बाद अब हिमाचल प्रदेश में भी बर्ड फ्लू फैलने की ख़बर है। अधिकारियों ने हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले के पोंग बांध झील क्षेत्र में मृत पाए गए कुछ प्रवासी पक्षियों में 'बर्ड फ्लू' की पुष्टि की है। वहीं, राजस्थान के भी विभिन्न ज़िलों में सोमवार को 170 से अधिक पक्षियों की मौत के मामले सामने आए।

क्या होता है बर्ड फ्लू?

बर्ड फ्लू की बीमारी एवियन इन्फ्लूएंज़ा वायरस H5N1 की वजह से होती है। यह वायरस पक्षियों और इंसानों को अपना शिकार बनाता है। बर्ड फ्लू इंफेक्शन मुर्गी, टर्की, गीस, मोर और बत्तख जैसे पक्षियों में तेज़ी से फैलता है। यह इन्फ्लूएंज़ा वायरस इतना ख़तरनाक होता है कि इससे इंसान और पक्षियों की मौत भी हो सकती है। अभी तक बर्ड फ्लू का बड़ा कारण पक्षियों को ही माना जाता है, लेकिन कई बार यह इंसान से इंसान को भी हो जाता है।

बर्ड फ्लू के लक्षण

- लगातार कफ रहना

- नाक बहना

- सिर में दर्द रहना

- गले में सूजन

- मांसपेशियों में दर्द

- दस्त 

- हर वक्‍त उल्‍टी या मतली का महसूस होना

- पेट के निचले हिस्से में दर्द रहना

- सांस लेने में समस्या के साथ निमोनिया हो सकता है।

- कंजंक्टिवाइटिस (आंख का इंफेक्शन)

इंसानों में कैसे होता है बर्ड फ्लू? 

आमतौर पर इंसानों में यह बीमारी मुर्गियों या फिर संक्रमित पक्षी के बेहद पास रहने से फैलती है। अगर मुर्गी संक्रमित है और आपका संपर्क किसी प्रकार से होता है तो ये संक्रमण आपको भी हो जाता है। इंसानों में बर्ड फ्लू का वायरस आंख, नाक और मुंह के ज़रिए प्रवेश करता है।

बर्ड फ्लू से कैसे बचें? 

- संक्रमित पक्षियों से दूर रहें खासकर मरे पक्षियों से बिल्कुल दूर रहें।

- आप जहां रहते हैं अगर वहां बर्ड फ्लू का संक्रमण फैला है तो नॉनवेज न खाएं।

- नॉनवेज खरीदते समय साफ-सफाई का ख़ास ध्यान रखें।

- जिस इलाके में संक्रमण है कोशिश करें कि वहां न जाएं या मास्क पहनकर ही जाएं। 

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। अगर आपको भी बर्ड फ्लू जैसे लक्षण महसूस होते हैं या कोई भी सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह लें।

chat bot
आपका साथी