Weight Loss In Monsoon: ये है बेस्ट मानसून डाइट, जो आसानी से घटाएगी आपका वज़न!

Weight Loss In Monsoon बारिश के मौसम में धूप भी अच्छी आती है इसलिए शरीर को विटामिन-डी की भरपूर मात्रा मिलती है। हम बात करेंगे मानसून डाइट की जिससे आसानी और तेज़ी से वज़न घटेगा।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 04:00 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 04:00 PM (IST)
Weight Loss In Monsoon: ये है बेस्ट मानसून डाइट, जो आसानी से घटाएगी आपका वज़न!
Weight Loss In Monsoon: ये है बेस्ट मानसून डाइट, जो आसानी से घटाएगी आपका वज़न!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Weight Loss In Monsoon: हम सब जानते हैं कि सर्दियों के मौसम में वज़न घटाना काफी मुश्किल है। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में हमारा मेटाबॉलिज़म काफी अच्छा हो जाता है, और वज़न घटाना आसान हो जाता है। यही मानसून के मौसम में भी रहता है। गर्मी और बारिश के मौसम में धूप भी अच्छी आती है, इसलिए शरीर को विटामिन-डी भी भरपूर मात्रा में मिलता है।

आज हम बता रहे हैं ख़ास मानसून डाइट के बारे में, जिसकी मदद से आप आसानी और तेज़ी से वज़न घटा सकती है।

जितना हो के तरल पदार्थ लें

मानसून के मौसम में उमस की वजह से काफी पसीना आता है, इसलिए शरीर को हाइड्रेट रखना ज़रूरी है। वहीं, सर्दियों के मौसम में आपको ज़बरदस्ती पानी पीना पड़ता है, लेकिन उमस भरा मौसम आपको ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने पर मजबूर कर देता है। पानी आवश्यक है क्योंकि यह शरीर में बुनियादी रासायनिक प्रक्रियाओं को ले जाने में मदद करता है। अगर आपको सादा पानी पसंद नहीं है, तो आप अन्य हाइड्रेटिंग ड्रिंक जैसे नारियल पानी, निंबू पानी, जलज़ीरा, संतरे का रस आदि ले सकते हैं। साथ ही कई बार प्यास को हम भूख समझ बैठते हैं। इसलिए अगली बार खाना खाने के बाद अगर आपको भूख लगती है, तो एक ग्लास पानी पी लें।

मौसमी फल और सब्ज़ियां खाएं

इस मौसम में कई तरह के फल, सब्ज़ियां, बेरीज़ और अनाज उपलब्ध होते हैं। फल और सब्ज़ियां एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं, जो वज़न घटाने में मदद करते हैं। इस मौसम में खरबूज़ा, तरबूज़, पपीता और आम जैसे फल ज़रूर खाएं। सब्ज़ियों में करेला, लौकी, कद्दु भी खाएं, इनमें कैलोरी कम होती है और पोषण से भरपूर होते हैं।  

प्रोबायोटिक है ज़रूरी

रोज़ाना खाने में दही, छांछ, लस्सी जैसी चीज़ें ज़रूर लें। ये सभी चीज़ें पेट के लिए अच्छी होती हैं और खाना पचाने में मदद करती हैं। दही आपके शरीर को ठंडक पहुंचाता है और ये प्रोटीन, विटामिन-डी और कैल्शियम का अच्छा स्त्रोत होता है।

डिनर हल्का करें

मौसम चाहे कैसा भी हो, हमेशा डिनर हल्का ही करें। ऐसा इसलिए क्योंकि दिन ढलने में साथ हमारा मेटाबॉलिज़म भी कम होता जाता है। शरीर के लिए ज़्यादा खाना पचाना मुश्किल हो जाता है। 

तला खाना न खाएं

इस मौसम में तले हुए खाने से बेहतर है कि स्टीम्ड, ग्रिल्ड या रोस्टेड खाना खाएं। ज़्यादा तेल में पका खाने को पचाना ज़्यादा मुश्किल होता है। साथ ही ये खाने की कैलोरी को भी बढ़ा देता है।

chat bot
आपका साथी