महेंद्र सिंह धौनी इस एक्सरसाइज को रोजाना करते हैं, जानें- इसके फायदे

जब 2006 में धौनी से एक इंटरव्यू के दौरान फिटनेस के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह जिम जाना पसंद नहीं करते हैं और वह जिम के एक्सरसाइज को बहुत कम करते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 10:38 AM (IST)
महेंद्र सिंह धौनी इस एक्सरसाइज को रोजाना करते हैं, जानें- इसके फायदे
महेंद्र सिंह धौनी इस एक्सरसाइज को रोजाना करते हैं, जानें- इसके फायदे

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। भारत के सफलतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धौनी अपनी फिटनेस के लिए पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। फिर चाहे विकेट के पीछे भागना हो या विकेट के बीच भागना। हर जगह धौनी तेज भागते हैं। उनकी 'रनिंग बिटवीन द विकेट' ( रन के लिए भागना) जबरदस्त है। युवा क्रिकेटर्स धौनी का अनुसरण करते हैं और उनकी तरह ही खेलना चाहते हैं। हालांकि, धौनी की फिटनेस का राज वर्क आउट और डाइट है। आज भले ही धौनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं, लेकिन वर्क आउट रोजाना करते हैं। आइए, जानते हैं कि धौनी की पसंदीदा एक्सरसाइज कौन सी है, जिसे धौनी रोजाना करते हैं-

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना नियमित रूप से एक्सरसाइज करनी चाहिए। महेंद्र सिंह धौनी भी इस नियम का पालन करते हैं और रोजाना घंटों वर्क-आउट करते हैं। इस वजह से धौनी आज भी फिट रहते हैं। जब 2006 में उनसे एक इंटरव्यू के दौरान फिटनेस के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि वह जिम जाना पसंद नहीं करते हैं और वह जिम के एक्सरसाइज को बहुत कम करते हैं।

इसके बदले में वह गिनती के एक्सरसाइज करते हैं, जो उसकी सजगता, सहनशक्ति और फुटवर्क को मजबूत करने में मदद करते हैं, जो क्रिकेट मैदान पर जरूरी हैं। हालांकि, क्रिकेट मैदान पर वह साथी खिलाड़ियों के साथ वर्क-आउट करते दिखते हैं, जिसमें कभी-कभी वह दौड़ लगाते और फुटबॉल खेलते नजर आते हैं। इस दौरान वह वी ग्रिप पुल डाउन,  डंबल चेस्ट प्रेस, वन लेग डेडलिफ्ट एक्सरसाइज करते दिखते हैं।

धौनी क्रिकेट के मैदान पर विकेटकीपर के रूप में मशहूर हैं और ज्यादा समय विकेट के पीछे बिताते हैं। इस वजह से उन्हें लंबे समय तक एक पॉस्चर में बैठना पड़ता है, जो निश्चित रूप से आसान काम नहीं है। इसके लिए वह स्क्वाट्स करते हैं। इस एक्सरसाइज में उन्हें महारत हासिल है। इस एक्सरसाइज को धौनी रोजाना जरूर करते हैं। स्क्वाट्स एक्सरसाइज वजन कम करने, कूल्हे मजबूत करने और टोनिंग में फायदेमंद साबित होती है।

chat bot
आपका साथी