Buttermilk In Summers: गर्मी के मौसम में पिएंगे छाछ, तो होंगे ये 5 बड़े फायदे

Buttermilk In Summers ख़ासतौर पर छाछ गर्मी के मौसम में आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकती है। इसके अलावा ये बिना किसी नुकसान के आपको तरोताज़ा रखने का काम भी करती है। ये न सिर्फ कई सेहत के गुणों से भरपूर है बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Fri, 23 Jul 2021 03:39 PM (IST) Updated:Fri, 23 Jul 2021 03:39 PM (IST)
Buttermilk In Summers: गर्मी के मौसम में पिएंगे छाछ, तो होंगे ये 5 बड़े फायदे
गर्मी के मौसम में पिएंगे छाछ, तो होंगे ये 5 बड़े फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Buttermilk In Summers: गर्मी के मौसम में पसीना ज़्यादा आने की वजह से शरीर में पानी की कमी आसानी हो जाती है। यही वजह है कि घर से बाहर धूप में निकलने पर आप जल्दी थकावट महसूस करने लगते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स भी गर्मी और बारिश के मौसम में ज़्यादा से ज़्यादा तरल पदार्थ के सेवन की सलाह देते हैं। लेकिन चाय या कॉफी पीना हेल्दी नहीं है। इसकी जगह ताज़ा फलों का जूस, लस्सी, छाछ, नारियल पानी जैसी चीज़ें पानी फायदेमंद है।

ख़ासतौर पर छाछ गर्मी के मौसम में आपकी सेहत को काफी फायदा पहुंचा सकती है। इसके अलावा ये बिना किसी नुकसान के आपको तरोताज़ा रखने का काम भी करती है। ये न सिर्फ कई सेहत के गुणों से भरपूर है, बल्कि इसे बनाना भी बेहद आसान है।

आइए जानें छाछ पीने के 5 बड़े फायदों के बारे में:

1. गर्म हवा से बचाता है

छाछ पीने का एक बड़ा फायदा यह है कि ये गर्मियों के मौसम में लू यानी गर्म हवा से बचाती है। गर्मी से जुड़ी समस्‍याओं में भी छाछ का सेवन फायदेमंद है। घमौरियां, नकसीर जैसी तकलीफों में भी छाछ फायदा करती है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है

छाछ पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। छाछ में हेल्‍दी बैक्‍टीरिया, कार्बोहाइड्रेट्स और लैक्‍टोस पाया जाता है जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। छाछ पीते ही शरीर को एनर्जी मिलती है।

3. कब्ज़ की समस्या होती है दूर

अगर किसी को कब्ज़ की शिकायत होती है, तो छाछ पीना उसके लिए अमृत के सामान है। छाछ में अजवाइन मिलाकर पीने से गैस की समस्‍या दूर होती है। वहीं भुना ज़ीरा और पुदीना मिलाकर पीने से छाछ लीवर और पेट में होने वाली गर्मी में लाभदायक माना जाता है।

4. जोड़ों के दर्द में राहत

जिन लोगों को जोड़ों में दर्द की तकलीफ होती है, उनके लिए छाछ फायदेमंद होती है। अगर आप इसका सेवन खाना खाने के बाद करते हैं, तो जोड़ों के दर्द में फायदा मिल सकता है।

5. आंखों को मिलता है आराम

चिलचिलाती गर्मी की वजह से कई बार आंखों में जलन होने लगती है। ऐसे में छाछ पीने से शरीर को अंदर से ठंडक मिलती है। अगर आंखों में ज्‍यादा जलन हो रही हो तो छाछ से आंखों पर छींटे डालें। आंखों को आराम मिलेगा। ऐसे ही त्‍वचा में जलन होने पर भी छाछ को लगाएं, तुरंत राहत मिलती है।

Disclaimer: कुछ ऐसी भी हेल्‍थ कंडिशंस होती हैं जिसमें छाछ पीने की सलाह नहीं दी जाती है। एक बार इसके सेवन से पहले अपने डॉक्‍टर से सलाह ज़रूर लें।

chat bot
आपका साथी