बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में करें बेसन का सेवन

एक शोध में बेसन के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध से पता चला है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को रोजाना बेसन का सेवन करना चाहिए। शोध में शामिल लोगों को रोजाना बेसन का सेवन करने की सलाह दी गई थी।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 04:07 PM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 04:07 PM (IST)
बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना इतनी मात्रा में करें बेसन का सेवन
बेसन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। चने की दाल को अच्छी तरह पीसकर बेसन तैयार किया जाता है। यह हर घर के किचन में आसानी से मिल जाएगा। भारत के सभी हिस्सों में बेसन के पकौड़े बनाकर खाया जाता है। बेसन सेहत के लिए लाभदायक होता है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर, डायबिटीज और मोटापा की बीमारियों को दूर करने में मददगार साबित होते हैं। इसके अलावा, बेसन से बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को भी कंट्रोल और कम किया जा सकता है। कई शोध में खुलासा हो चुका है कि बेसन सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अगर आपको इस बारे में पता नहीं है, तो आइए जानते हैं-

researchgate.net पर छपी एक शोध में बेसन के फायदे को विस्तार से बताया गया है। इस शोध से पता चला है कि बढ़ते कोलेस्ट्रॉल से परेशान लोगों को रोजाना बेसन का सेवन करना चाहिए। यह शोध इंसानों पर किया गया है। शोध में शामिल लोगों को रोजाना बेसन का सेवन करने की सलाह दी गई थी। इस शोध मे पाया गया है कि रोजाना बेसन के सेवन से कोलेस्ट्रॉल का स्तर 7.7mg/dL कम हुआ।

कैसे करें सेवन

इस शोध में बढ़ते कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए 12 हफ्तों तक रोजाना 104 ग्राम बेसन सेवन करने की सलाह दी गई है। इसके लिए रोजाना अपनी डाइट में बेसन को जरूर शामिल करें। आप चाहे तो बेसन के पकौड़े खा सकते हैं। इसके अलावा, बेसन की सब्जी बनाकर भी सेवन कर सकते हैं।

डायबिटीज में फायदेमंद

विशेषज्ञों की मानें तो बेसन में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) बहुत कम होता है। ग्लाइसेमिक इंडेक्स मापने की वह प्रक्रिया है, जिससे यह पता चलता है कि कार्बोहाइड्रेट से कितने समय में ग्लूकोज़ बनता है। अतः बेसन डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही कैंसर और दिल की बीमारियों में भी बेसन दवा की तरह काम करता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी