Crooked Teeth Protect: टेढ़े-मेढ़े दांत हैं तो डाइट में इन चीज़ों से परहेज करें, वरना दांत जल्दी गिर सकते है

Crooked Teeth Protectजिन लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं उनके दांतों में खाना लंबे समय तक फंसा रह सकता है। दांतों के बीच फंसा खाना प्लाक पैदा कर सकता है जिससे दांतों में कैविटी और अन्य समस्याएं हो सकती है।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 22 Mar 2021 02:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Mar 2021 02:10 PM (IST)
Crooked Teeth Protect: टेढ़े-मेढ़े दांत हैं तो डाइट में इन चीज़ों से परहेज करें, वरना दांत जल्दी गिर सकते है
दांतों की सेहत के लिए अपनी डाइट से ऐसी चीजें निकालें, जिनके दांतों में समस्याएं हो सकती हैं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। ओरल हेल्थ हमारी सेहत का अहम हिस्सा है। मुंह की सफाई और मुंह के स्वास्थ में दांत सबसे अहम है जिनका ख्याल रखना बेहद जरूरी है। यदि आप हर दिन ब्रश और कुल्ला नहीं करते तो दांतों में बैक्टीरिया पैदा हो सकते हैं। शरीर के अन्य भागों की तरह दांतों का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी है। जिन लोगों के दांत टेढ़े-मेढ़े होते हैं उन्हें अतिरिक्त सतर्कता बरतने की जरूरत होती है। दरअसल टेढ़े-मेढ़े दांत होने के कारण खाना लंबे समय तक दांतों के बीच फंसा रह सकता है, जिसकी वजह से खाने में दिक्कत हो सकती है। दांतों के बीच फंसा खाना प्लाक पैदा कर सकता है, जिससे दांतों में कैविटी और अन्य समस्याएं हो सकती है। दांतों की इस समस्या का समाधान नहीं किया जाए तो दांत कमजोर होकर गिर सकते हैं। ऐसी स्थिति में आपके दांतों में झंझनाहट और दर्द हो सकता है।

अगर आपके दांत भी टेड़े-मेड़े है तो आप अपने दांतों का खास ख्याल रखें। अपनी डाइट से ऐसी चीजें को निकालें जिनके सेवन से आपके दांतों में कैविटी और कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि दांतों के हेल्थ के लिए किन-किन चीजों से परहेज करें।

ब्रेड:

अगर आपके या आपके बच्चे के दांत टेढ़े-मेढ़े हैं तो आप ब्रेड से परहेज करें। जब आप ब्रेड को चबाते हैं तो ये गम के पेस्ट की तरह दांतों में चिपकने लगती है। जिन लोगों के दांत सीधे हैं वे ब्रेड खाने के बाद कुल्ला कर सकते हैं, लेकिन टेढ़े-मेढ़े दांतों के बीच ब्रेड चिपक जाती है जो कैविटी पैदा कर सकती है। 

आलू चिप्स:

आलू की चिप्स देखकर उसे झट से खाने का दिल करता है। लेकिन आप जानते हैं आलू की चिप्स आपके दांतों को भी नुकसान पहुंचा सकती है। खासकर टेढ़े−मेढ़े दांत वाले लोगों के दांतों के बीच और ऊपर ये आसानी से चिपक जाती है। चिप्स प्लाक के बीच बैक्टीरिया को जन्म दे सकती हैं। याद रखें कि चिप्स खाने के तुरंत बाद ब्रश जरूर करें। 

सोडा:

सोडा या कोई भी अन्य कार्बोनेटेड ड्रिंक आपके टेढ़े−मेढ़े दांतों के लिए बिल्कुल सही नहीं है। सोडा और कार्बोनेटेड ड्रिंक आपके दांतों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। कार्बोनेटेड सोडा आपके दांतों में प्लाक बढ़ा सकता हैं, जिसकी वजह से मसूड़े कमजोर होते है। सोडा पीने से प्लाक दांतों को कमजोर कर सकता है।

chat bot
आपका साथी