Akshay Kumar Diet Plan: 52 की उम्र में गज़ब की फिटनेस के लिए ऐसी डाइट फॉलो करते हैं अक्षय कुमार

Akshay Kumar Diet Plan आज अक्षय अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि वह ग़ज़ब की फिटनेस के लिए कैसी डाइट फॉलो करते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 09 Sep 2019 10:46 AM (IST) Updated:Mon, 09 Sep 2019 05:16 PM (IST)
Akshay Kumar Diet Plan: 52 की उम्र में गज़ब की फिटनेस के लिए ऐसी डाइट फॉलो करते हैं अक्षय कुमार
Akshay Kumar Diet Plan: 52 की उम्र में गज़ब की फिटनेस के लिए ऐसी डाइट फॉलो करते हैं अक्षय कुमार

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Akshay Kumar Diet Plan:  अक्षय कुमार एक ऐसे बॉलीवुड एक्टर हैं जिन्होंने स्वास्थ को सबसे ज़्यादा तवज्जो देते हैं। ये सभी जानते हैं कि अक्षय फिटनेस फ्रीक हैं, उन्होंने मार्शल आर्ट्स, एडवेंचर स्पोर्ट्स, नैचुरल थेरेपी और अनुशासित जीवन के ज़रिए अपने शरीर को स्पोर्टी और टोन्ड बनाए रखा है। आज अक्षय अपना 52वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं कि वह ग़ज़ब की फिटनेस के लिए कैसी डाइट फॉलो करते हैं।

अक्षय कुमार एक फिटनेस के दीवाने हैं जो खुद को फिट और स्वस्थ बनाए रखने के लिए सख्त जीवन शैली का करते हैं। वह बास्केटबॉल खेलते हैं और ट्रेकिंग का आनंद लेते हैं। जब वह शूटिंग के दौरान मार्शल आर्ट्स के लिए समय नहीं निकाल पाते हैं, तो वे कई बार सीढ़ियों पर चढ़कर अपनी ट्रेनिंग पूरी करते हैं। 2015 में आई उनकी फिल्म 'सिंह इज़ किंग' की शूटिंग के दौरान, वह सिंगापुर में 74 मंज़िलों पर चढ़े। उन्हें चढ़ाई का इतना शौक है कि इस एक्टर ने अपने जिम में एक नक्ली पेड़ भी लगाया है।

उनके वर्कआउट का पूरा फोकस मस्ल्स बनाने नहीं बल्कि फिटनेस पर होता है, इसलिए वह मांसपेशियों को बनाने के लिए स्टेरॉयड्स लेने पर यकीन नहीं करते हैं। 

- अक्षय रोज़ाना सुबह 4:30 बजे उठते हैं और एक घंटा स्विमिंग करते हैं।

- एक घंटा मार्शियल आर्ट्स करते हैं

- योगा और कई तरह की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ करते हैं

- एक घंटा मेडिटेशन करते हैं

ऐसा है डाइट प्लान
बॉलीवुड का ये खिलाड़ी, संतुलित अहार लेने में यकीन करते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए अक्षय घर का ही खाना पसंद करते हैं।

उन्होंने खुद ये खुलासा किया था कि उनकी फीज़ीक और हेल्द का राज़ घर का बना खाना ही है। यहां तक कि अक्षय डिनर शाम को 6 बजे तक खा लेते हैं। वह शराब, सिगरेट और पार्टीज़ से खुद को दूर रखते हैं। उनके बारे में बेहद दिलचस्प बात ये है कि उन्होंने आज तक कॉफी या चाय का स्वाद नहीं चखा है।   

अपने वर्कआउट के साथ अक्षय स्पेशल डाइट भी फॉलो करते हैं:

सुबह का नाश्ता: पराठा और एक ग्लास दूध 

दिन में: फलों से भरा एक कटोरा

लंच: रोटी, दाल, हरी सब्ज़ियां, चिकन और एक कटोरा दही

शाम को: बिना चीनी का एक ग्लास ताज़ा जूस

डिनर: अक्ष्य डिनर काफी हल्का करते हैं, जिसमें सूप, सलाद और सब्ज़ियां शामिल होती हैं।

chat bot
आपका साथी