दिखना चाहते हैं स्लिम लेकिन निकलते हुए पेट से हैं परेशान, तो अपनाएं ये स्टाइल टिप्स!

हम आपको ऐसे फैशन टिप्स देंगे जिनसे ना सिर्फ आपका निकला पेट छिप जाएगा बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। जानिए क्या हैं वो टिप्स और आज से ही फॉलो करें।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sun, 14 Jul 2019 02:17 PM (IST) Updated:Sun, 14 Jul 2019 02:17 PM (IST)
दिखना चाहते हैं स्लिम लेकिन निकलते हुए पेट से हैं परेशान, तो अपनाएं ये स्टाइल टिप्स!
दिखना चाहते हैं स्लिम लेकिन निकलते हुए पेट से हैं परेशान, तो अपनाएं ये स्टाइल टिप्स!

कौन स्टाइलिश नहीं दिखना चाहता...लेकिन पेट निकलने से आपको लुक और स्टाइल से समझौता करना पड़ता है। अगर आपके और स्टाइल के बीच आपका पेट आ रहा है तो फिक्र मत कीजिए। हम आपको दे रहे हैं ऐसे टिप्स जो न सिर्फ आपके निकलते हुए पेट को छुपाएगा बल्कि आपको स्टाइलिश भी बनाएगा।   

हम आपको ऐसे फैशन टिप्स देंगे जिनसे ना सिर्फ आपका निकला पेट छिप जाएगा, बल्कि आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा। जानिए क्या हैं वो टिप्स और आज से ही फॉलो करें।

1. हल्के रंग आपके शरीर को उभारने का काम करते हैं। इसलिए इन्हें पहनने से बचें। इसकी जगह आप गहरे रंग चुन सकती हैं, जैसे ब्लैक, ब्राउन और ब्लू। गहरे रंग आपको दुबला दिखाते हैं।

2. बेल्ट या ऐसी किसी ऐक्सेसरी का इस्तेमाल न करें। इससे लोगों का ध्यान आपके पेट पर जा सकता है। इतना ही नहीं, ये आपके पेट पर दबाव डालकर इसे और बाहर की तरफ दिखाएगा।

3. आजकल हाई वेस्ट जींस का ट्रेंड भी है और पेट की समस्या के साथ हाई वेस्ट वाले आउटफिट का ऑप्शन परफेक्ट रहता है। इसके अलावा, आप हाई वेस्ट स्कर्ट और जैगिंग्स भी पहन सकती हैं। इससे आपके पेट दबा रहेगा और नजर नहीं आएगा।

4. क्रॉप टॉप पहनने से बचें। इसकी जगह आप पेपलम या एसेमेट्रिक टॉप्स पहन सकती हैं। इससे आपको काफी स्टाइलिश और अलग लुक मिलेगा।

5. शर्ट को कभी भी टक इन करके पहनने की गलती ना करें। आप चाहे तो ढीली शर्ट में नॉट लगाकर पहनें। इससे ट्रेंडी लुक मिलेगा।

chat bot
आपका साथी