Beauty Tips: कील-मुहांसे को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Beauty Tips एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं जो चेहरे की त्वचा से निकलने वाले वसा सीबम को सोखने में सहायक होते हैं।

By Umanath SinghEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 04:19 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 04:19 PM (IST)
Beauty Tips: कील-मुहांसे को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय
Beauty Tips: कील-मुहांसे को दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Beauty Tips:  एलोवेरा सेहत और सुंदरता के लिए रामबाण औषधि है। इसमें औषधीय गुण पाए जाते हैं जो कई प्रकार की बीमारियों में लाभदायक होते हैं। खासकर त्वचा संबंधी सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने में एलोवेरा लाभकारी होता है। अगर आप भी कील, मुहांसे और तैलीय त्वचा से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो आप एलोवेरा का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए जानते हैं-

कील और मुहांसे में फायदेमंद

इसमें एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल के गुण पाए जाते हैं, जो मुहांसे को दूर करने में सहायक होते हैं। इसके साथ ही सूजन कम करने और कील मुहांसे के दाग को दूर करते हैं। अगर आप कील-मुहांसे की परेशानियां से मुक्ति पाना चाहते हैं तो एलोवेरा का फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं।

इसके लिए एक चम्मच मुल्तानी मिटटी और एक चम्मच एलोवेरा जेल लें। अब इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब मिश्रित पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद हल्के हाथों से चहेरे की मसाज करें। कुछ देर बाद अपने चहेरे को पानी से धो लें। इस उपाय को सप्ताह में दो बार जरूर अपनाएं। आपको जल्द अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

सूखी त्वचा में भी गुणकारी

एलोवेरा में पानी की अधिकता होती है। इसके सेवन और उपयोग से त्वचा में नमी वापस आ जाती है। इसके लिए रोजना एलोवेरा जूस जरूर पिएं। यह त्वचा को सूखने और सख्त होने से बचाता है। इसके लिए आप एलोवेरा फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। एक चम्मच एलोवेरा जेल और एक एक चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिलाकर अपने चेहरे पर लगाएं। इसके बाद 15 मिनट तक इंतज़ार करें और फिर अपने चेहरे को गीले कपड़े की मदद से साफ़ कर लें। इस उपाय को अपनाने से सूखी त्वचा से निजात मिलता है।

तैलीय त्वचा के लिए भी असरदार

एलोवेरा में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल के गुण पाए जाते हैं, जो चेहरे की त्वचा से निकलने वाले वसा सीबम को सोखने में सहायक होते हैं। जबकि एलोवेरा में पानी की अधिकता की वजह त्वचा हाइड्रेट रहता है, जिससे त्वचा तैलीय नहीं होती है। आप चाहे तो एलोवेरा फेस पैक का भी इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए एक चम्मच एलोवेरा जेल लें और इसमें एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर फेस पैक बना लें। अब इस फेस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और तकरीबन आधे घंटे तक यूहीं छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को साफ़ पानी से धो लें। आपको जल्द असर दिखेगा।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी