चेहरे की झुर्रियां हटाने में मददगार साबित होते हैं ये एंटी-एजिंग विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व

ब्यूटीशियन की मानें तो सूर्य की किरणें से विटामिन-डी प्राप्त होता है। आसान शब्दों में कहें तो विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य की रोशनी है। इसके लिए विटामिन डी को एंटी-एजिंग भी कहा जाता है। विटामिन-डी से चेहरे की झुर्रियों से भी निजात मिलता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Wed, 29 Jun 2022 05:49 PM (IST) Updated:Wed, 29 Jun 2022 05:49 PM (IST)
चेहरे की झुर्रियां हटाने में मददगार साबित होते हैं ये एंटी-एजिंग विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व
चेहरे की झुर्रियां हटाने में मददगार साबित होते हैं ये एंटी-एजिंग विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। तनाव एक मानसिक विकार है। इससे शारीरिक और मानसिक सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इससे चेहरे की सुंदरता भी गायब हो जाती है। साथ ही चेहरे पर झाइयां आने लगती हैं। विशेषज्ञों की मानें तो जब शरीर में हार्मोन असंतुलित होता है, तो मेलानोसाइट्स सेल से मेलानिन पैदा होते हैं। इससे त्वचा पर काले धब्बे आने लगते हैं। इसके लिए जरूरी है कि तनाव कम लें और त्वचा की देखभाल करें। साथ ही डॉक्टर की भी सलाह ले सकते हैं। अगर आप भी चेहरे की झाइयों से परेशान हैं और इससे निजात पाना चाहते हैं, तो ये एंटी-एजिंग विटामिन और आवश्यक पोषक तत्व मददगार साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं-

विटामिन-ए

विटामिन-ए रिच फ़ूड को डाइट में शामिल करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। इसे रेटिनॉल भी कहा जाता है। ये एंटी-एजिंग सप्लीमेंट्स और सीरम में सहायक होता है। इससे ट्रेटीनोइन प्राप्त होता है, जो चेहरे की झुर्रियों को हटाने में मददगार साबित होता है। इसके लिए विटामिन-ए युक्त फल और सब्जियों का सेवन जरूर करें।

विटामिन डी

ब्यूटीशियन की मानें तो सूर्य की किरणें से विटामिन-डी प्राप्त होता है। आसान शब्दों में कहें तो विटामिन डी का मुख्य स्त्रोत सूर्य की रोशनी है। इसके लिए विटामिन डी को एंटी-एजिंग भी कहा जाता है। एक शोध से यह पता चला है कि विटामिन-डी से चेहरे की झुर्रियों से भी निजात मिलता है। इसके लिए रोजाना सन बॉथ जरूर करें। इसके अलावा, डाइट में विटामिन-डी युक्त चीजों को जरूर शामिल करें।

जिंक

रेड ब्लड सेल्स में जिंक पाया जाता है। यह एक खनिज यानी मिनरल है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो शरीर से जिंक का उत्पादन नहीं होता है। इसके लिए डाइट में जिंक युक्त चीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इससे चेहरे की झुर्रियों को हटाने में मदद मिलती है।

सेलेनियम

विटामिन-ई एंटीऑक्सीडेंट है। यह त्वचा को फ्री रेडिकल्स से सुरक्षित रखता है। विटामिन-ई की कमी को सेलेनियम पूरा करता है। यह एक खनिज है, जो एंटी एजिंग की तरह कार्य करता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी