महेंदी सेरेमनी के लिए ढूंढ़ रही हैं ड्रेस तो Shraddha Kapoor के लहंगे से लें प्रेरणा!
Shraddha Kapoor Summery Lehenga इस खूबसूरत एक्ट्रेस के कई फैन्स इनसे लेटेस्ट फैशन की प्रेरणा लेते हैं। एक इवेंट में श्रद्धा हरे रंग के इस समरी प्रिंटेड लहेंगे में छा गई थीं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Shraddha Kapoor Summery Lehenga: श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं जो लगातार अपने लाजवाब फैशन स्टेटमेंट से सभी को चौंका रही हैं। श्रद्धा अपने स्टाइल में कई तरह के एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं। उनको हर बार आप कुछ नया पहने या स्टाइल स्टेटमेंट बनाते देख सकते हैं।
इस खूबसूरत एक्ट्रेस के कई फैन्स इनसे लेटेस्ट फैशन की प्रेरणा लेते हैं। तो हाल ही में श्रद्धा ने एक बार फिर अपने फैन्स के लिए स्टाइल का नया नमूना पेश कर दिया। अपनी आने वाली फिल्म 'साहो' के प्रमोशन में यह डीवा बेहद आकर्षक हरे रंग के हल्के लहंगे में नज़र आई थीं।
ऑनलाइन मिल रहे हैं लहंगे, क्लिक कर खरीदें
चेन्नई में इस प्रमोशनल इवेंट में श्रद्धा हरे रंग के इस समरी प्रिंटेड लहेंगे में छा गई थीं। अगर आप भी अपनी किसी दोस्त या परिवार में किसी के महेंदी सेरेमनी में जाने की सोच रही हैं, तो यह लहेंगा ऐसे इवेंट के लिए बेस्ट रहेगा। स्टनर श्रद्धा ने अपना लुक बेहद सिम्पल रखा था। उन्होंने लहंगे के साथ बड़े गोल इयररिंग्स और ब्लैक हील्स पहनी थीं।
@shraddhakapoor x @saakshakinni ❤️❤️❤️ images by @tarunkoliyot
A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri) on Aug 16, 2019 at 7:05am PDT
श्रद्धा आजकल अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिज़ी हैं, लेकिन इसके बावजूद स्टाइलिंग में पीछे नहीं हैं। अगर आप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करते हैं तो आपने उनकी लेटेस्ट खूबसूरत तस्वीरें ज़रूर देखी होंगी। सोशल मीडिया पर भी आजकल वह खूब छाई हुई हैं और फैन्स भी उनके लुक्स को बेहद पसंद कर रहे हैं।
खासकर, श्रद्धा का लहेंगे में हर लुक काफी पसंद किया जा रहा है। अगर आपको यकीन नहीं है तो देखें तस्वीरें। A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Jan 27, 2019 at 8:17pm PST A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Dec 16, 2018 at 10:24am PST A post shared by Shraddha (@shraddhakapoor) on Nov 6, 2018 at 12:26pm PST
श्रद्धा पिछले कुछ समय से पिंक, पेस्टल शेड्स और कई तरह के लहंगों में दिखीं हैं। तो अगर आपके घर में या किसी की शादी होने वाली है तो आपको श्रद्धा कपूर से काफी टिप्स मिल जाएंगी।