Priyanka Chopra Chic Winter Look: फिर दिखा प्रियंका चोपड़ा का फैशनिस्टा लुक, न्यूयॉर्क में निक जोनस के साथ हुईं स्पॉट

Priyanka Chopra Chic Winter Look ऐसी ही बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भी इसी स्वेटर को फ्लॉन्ट करते देखा गया। आपके बता दें कि पीसी इस समय न्यूयॉर्क में हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 24 Dec 2019 09:00 AM (IST) Updated:Tue, 24 Dec 2019 09:59 AM (IST)
Priyanka Chopra Chic Winter Look: फिर दिखा प्रियंका चोपड़ा का फैशनिस्टा लुक, न्यूयॉर्क में निक जोनस के साथ हुईं स्पॉट
Priyanka Chopra Chic Winter Look: फिर दिखा प्रियंका चोपड़ा का फैशनिस्टा लुक, न्यूयॉर्क में निक जोनस के साथ हुईं स्पॉट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Priyanka Chopra Chic Look: सर्दियों के इस मौसम में टर्टल नेक या कहें हाई नेक स्वेटर काफी फैशन में रहते हैं। दीपिका पादुकोण से लेकर सोनम कपूर तक, बॉलीवुड की हर डीवा इस कप कपाते मौसम में इस स्वेटर्स को गले लगाते नज़र आ जाती हैं। 

ऐसी ही बॉलीवुड की एक और खूबसूरत अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भी इसी स्वेटर को फ्लॉन्ट करते देखा गया। आपके बता दें कि पीसी  इस समय न्यूयॉर्क में हैं। उन्होंने हाल ही में उनके पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ बिग एप्पल में टहलते देखा गया था। अपने लुक के लिए, 37 साल की इस एक्ट्रेस ने अपने वॉर्ड्रोब का बेस्ट आउटफिट चुना था। 

इस ग्लोबल फैशनिस्टा ने बैगी व्हाइट टर्टल नेक स्वेटर पहना था, जिसे उन्होंने डेनिम्स के साथ स्टाइल किया था। इस स्वेटर के साथ प्रियंका ने एक लंबा न्यूड रंग का ओवरकोट पहना था।

 

View this post on Instagram

Priyanka and Nick today in NYC #priyankachopra #nickjonas

A post shared by Priyanka-Chopra.us (@priyankacentral) on Dec 21, 2019 at 5:17pm PST

अपने इस विंटर लुक को पूरा करने के लिए, इस एक्ट्रेस ने ब्राउन रंग के बूट्स पहने थे, जो फैन्स को काफी पसंद आ रहे हैं। वहीं, उन्होंने ब्लैक बड़ा लेदर बैग भी लिया था। इस लुक के साथ प्रियंका ने बालों को जूड़े में बांधा था। उन्होंने बड़े हूप इयररिंग्स और ओवरसाइज़ सनग्लासेज़ को एक्सेसराइज़ किया था।

दूसरी ओर, निक जोनस ने ऑल-ब्लैक लुक अपनाया था। उन्होंने ब्लैक डेनिम्स की एक जोड़ी के साथ बटन-डाउन ब्लैक शर्ट पहनी थी। साथ ही स्लीवलेस ब्लैक जैकेट और ब्लैक स्नीकर्स के साथ लुक को पूरा किया था। अपने फैशन के कलर टोन को बनाए रखने के लिए निक ने काले रंग के सनग्लासेज़ भी पहने थे।

प्रियंका चोपड़ा की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज़ पिंक' में फरहान अख्तर के साथ देखा गया था। उनकी फिल्म 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है, जिसमें वह राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नज़र आएंगी। 

chat bot
आपका साथी