परिणीति चोपड़ा के बोल्‍ड लुक के दीवाने हुए फैंस, फैशन सेंस पर कमेंट्स की बाढ़

Parineeti Chopra Black Gown With Diamond Ring Look अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नए लुक और उनकी डायमंड रिंग के फैंस दीवाने हो गए हैं।

By Rizwan MohammadEdited By: Publish:Sat, 23 Nov 2019 06:19 PM (IST) Updated:Sun, 24 Nov 2019 09:08 AM (IST)
परिणीति चोपड़ा के बोल्‍ड लुक के दीवाने हुए फैंस, फैशन सेंस पर कमेंट्स की बाढ़
परिणीति चोपड़ा के बोल्‍ड लुक के दीवाने हुए फैंस, फैशन सेंस पर कमेंट्स की बाढ़

नई दिल्‍ली, जेएनएन।  Parineeti Chopra Black Gown With Diamond Ring Look: अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा नए लुक और उनकी डायमंड रिंग के फैंस दीवाने हो गए हैं। परिणीति की सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्‍वीरों में वह बेहद ही बोल्‍ड लुक में नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट्स की बाढ़ आ गई है।

फैशन और स्‍टाइल के लिए चर्चा में रहने वाली परिणीति चोपड़ा अब अपने ब्‍लैक गाउन को लेकर सोशल मीडिया की सनसनी बनी हुई हैं। इंस्‍टाग्राम और ट्विटर समेत तमाम सोशल मीडिया प्‍लेटफार्म पर उनके इस लुक की तस्‍वीरें वायरल हो रही हैं। इस लुक की खास बात ये है कि उन्‍होंने डायमंड रिंग भी पहन रखी है।

हॉलीवुड फिल्‍म फ्रोजन 2 में लीड रोल एन्‍ना के किरदार को परिणीति चोपड़ा ने अपनी आवाज दी है, जबकि एल्‍सा के किरदार को प्रियंका चोपड़ा आवाज दे रही है। फिल्‍म के एक प्रमोशनल वीडियो के लिए परिणीति ने ब्‍लैक गाउन में शूटिंग पूरी की। वीडियो में प्रियंका चोपड़ा भी हैं। परिणीति के गाउन को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

वीडियो के बाद कराए गए फोटोशूट की तस्‍वीरों में परिणीति के डीप नेक गाउन को ब्‍लैक स्‍टोन की कढ़ाई से सजाया गया है। मीडिया रिपोट्स के मुताबिक परिणीति ने इस ड्रेस के साथ फर्स्‍ट और सेंकेंड फिंगर में डायमंड रिंग पहन रखी है। इसके अलावा उन्‍होंने सॉफ्ट ग्‍लैम लुक के लिए सॉफ्ट मेकअप किया है।

View this post on Instagram

They said glam. I thought BLACK. ♠️ #Frozen2

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Nov 22, 2019 at 1:07am PST

परिणीति के फैशन सेंस की तारीफ करते हुए उनके फैंस ने जमकर तारीफ की है। सोशल मीडिया पर उनकी इन तस्‍वीरों पर कमेंट्स करने वाले फैंस की बाढ़ आ गई है। फैंस ने उन्‍हें हॉट और बोल्‍ड बताते हुए उनके लुक और रिंग की प्रशंसा की है। परिणीति और प्रियंका डिज्‍नी की फ्रोजन के हिंदी वर्जन में लीड रोल्‍स को अपनी आवाज दे रही हैं।  

pic.twitter.com/LR2xAzohFE— Parineeti Chopra (@ParineetiChopra) November 22, 2019

View this post on Instagram

Mimi didi and Tisha become Elsa and Anna! Watch Frozen 2 in theatres on November 22nd. #Frozen2 #FrozenSisters @disneyfilmsindia @priyankachopra

A post shared by Parineeti Chopra (@parineetichopra) on Nov 17, 2019 at 10:34pm PST

chat bot
आपका साथी