Oily Nose Tips: नाक पर बार-बार जमा होने वाले तेल ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स

Oily Nose Tips सर्दी गर्मी या फिर बारिश कोई भी मौसम हो ऑइली नोज की समस्या से जूझने वाले लोगों को यह हर मौसम में परेशान करता है। ब्लॉटिंग पेपर के अलावा तैलीय नाक से छुटकारा पाने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं।

By Ritu ShawEdited By: Publish:Sun, 05 Feb 2023 12:52 PM (IST) Updated:Sun, 05 Feb 2023 12:52 PM (IST)
Oily Nose Tips: नाक पर बार-बार जमा होने वाले तेल ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स
Oily Nose Tips: नाक पर बार-बार जमा होने वाले तेल ने कर दिया है परेशान, तो अपनाएं यह टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Oily Nose Tips: हम अक्सर लोगों को ऑयली या कॉम्बिनेशन स्किन और ऑयली नाक की समस्याओं से जूझते हुए देखते हैं। खासकर महिलाओं में यह काफी आम बात है। शाइनी और ऑइली नोज एक ऐसी समस्या है जिसका मौसम से कोई लेना-देना नहीं है। सर्दी, गर्मी या फिर बारिश कोई भी मौसम हो, ऑइली नोज की समस्या से जूझने वाले लोगों को यह हर मौसम में परेशान करता है। कई लोग इससे छुटकारा पाने के लिए अक्सर ब्लॉटिंग पेपर का इस्तेमाल करते नजर आते हैं। लेकिन तैलीय नाक से छुटकारा पाने के लिए और भी बहुत से तरीके हैं। इसके लिए आपको सबसे पहले अपनी स्किन को समझना होगा और सही स्किन टाइप का प्रोडक्ट चुनना होगा।

ऑयली नोज के कारण हैं -

- तनाव

- बड़े पोर्स

- अधिक सफाई

- हार्मोनल इंबैलेंस

- गलत स्किन केयर रूटीन

- मॉइस्चराइजर नहीं लगाना

- शराब और कैफीन का सेवन

चलिए जानते हैं ऑइली नोज से छुटकारा पाने के लिए कुछ टिप्स-

1. सही फेसवॉश चुनें

त्वचा की देखभाल के लिए बेहद जरूरी है कि सही उत्पाद चुनें। क्योंकि यह आपकी नाक पर जमा हुए अतिरिक्त तेल को हटाने में मदद करता है। ग्रीन टी फेसवॉश को इसके लिए अच्छा माना जाता है क्योंकि यह एंटीऑक्सीडेंट का एक बड़ा स्रोत है।

2. मॉइस्चराइज करना न भूलें

अगर आपकी नाक ऑयली है तो भी मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल जरूरी है। आप सोच सकते हैं कि आपको इसकी आवश्यकता नहीं है, लेकिन मॉइस्चराइजर नहीं लगाने से ड्राईनेस की समस्या होगी। ऑइली नोज के लिए आप जेल आधारित मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

3. सनस्क्रीन का प्रयोग करें

हम सभी ने यूवी किरणों के हानिकारक प्रभावों के बारे में सुना है, इसलिए सनस्क्रीन को अपना परमानेंट साथी बनाएं। अपनी नाक को कम तैलीय बनाने के लिए मैटीफाइंग सनस्क्रीन लगाएं।

4. खूब पानी पिएं

हाइड्रेटेड रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और अब जब स्किन की बात आती है, तो आपको इसे छोड़ना नहीं चाहिए। यह आपकी त्वचा को स्वस्थ रखने में ही मदद करेगा।

5. अपने चेहरे की अधिक सफाई न करें

एक बार घर वापस आने के बाद अपने चेहरे से सभी गंदगी को दूर करना अच्छा होता है, लेकिन ऐसा बार बार करना ठीक नहीं। चेहरे की जरूरत से ज्यादा क्लीन करना अपकी त्वचा से नमी चुरा सकती है। आपको पता होना चाहिए कि अपने चेहरे को सही तरीके से कैसे साफ़ करें।

6. खान-पान का ध्यान रखें

शराब और कैफीनयुक्त पेय पदार्थों का उपयोग सीमित करें क्योंकि वे भी ड्राईनेस पैदा कर सकते हैं, जिससे वसामय ग्रंथि अधिक तेल का उत्पादन करेगी।

7. घरेलू उपचार आजमाएं

घरेलू उपचार कभी विफल नहीं होते। ऐसे में आपको शहद को अपनाना चाहिए। इसमें एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, इसलिए रात में अपनी नाक पर शहद लगाएं और धीरे से मालिश करें फिर 10 से 15 मिनट के लिए नाक पर लगा रहने दें और धो लें।

8. चंदन का करें इस्तेमाल

तैलीय नाक के लिए एक और घरेलू उपाय जिसे आप आजमा सकते हैं वह है चंदन। एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर चंदन अत्यधिक तेल को नियंत्रित करने में भी मदद करता है, इसलिए आप चंदन का पेस्ट बना सकते हैं। इसे दूध या पानी में मिलाकर नाक पर लगाएं। इसे 15 मिनट के लिए अपनी नाक पर लगा रहने दें और फिर पानी से धो लें।

Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

chat bot
आपका साथी