उमस भरी गर्मी में बहुत ज्यादा मेकअप की नहीं है जरूरत, बस लिपस्टिक के ये 5 शेड्स ही हैं काफी

बरसात के दिनों में और बाद तक भी उमस की वजह से मेकअप करना मुश्किल होता है क्योंकि इस दौरान चेहरे पर नमी बनी रहती हैं। ऐसे में कैसे दिखें आकर्षक जानें यहां।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2020 08:00 AM (IST)
उमस भरी गर्मी में बहुत ज्यादा मेकअप की नहीं है जरूरत, बस लिपस्टिक के ये 5 शेड्स ही हैं काफी
उमस भरी गर्मी में बहुत ज्यादा मेकअप की नहीं है जरूरत, बस लिपस्टिक के ये 5 शेड्स ही हैं काफी

उमस भरे दिनों में मेकअप करने के लिए सभी को पता है कम से कम ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना चाहिए। टोनर से त्वचा को साफ करने के बाद सिर्फ एक अच्छे लिप कलर से चेहरे को आकर्षक दिखाया जा सकता है। ब्यूटी एक्सपर्ट भारती तनेजा से जानें इस मौसम में लगाए जाने वाले लिपस्टिक के कुछ बेस्ट शेड्स।

1. फुशिया पिंक

उमस भरे मौसम में खूबसूरत लुक के लिए फुशिया पिंक लिपस्टिक लगाकर फ्रेश दिखें। यह शेड इस सीज़न के लिए अच्छा माना जाता है। आजकल कई सेलेब्स भी इसी रंग को लगा रही हैं। हाल ही में कृति सैनन ने भी इसे लगाकर इंस्टाग्राम पर अपनी एक पिक्चर अपलोड की थी।

2. कोरल शेड 

ऑफिस के लुक के लिए कोरल शेड बेस्ट है। कोरोना वायरस के दौरान ज़ूम मीटिंग के दौरान आप इस शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन दिनों कोरल शेड का ट्रेंड चल रहा है। आप भी इस ट्रेंडी कोरल शेड के लिप कलर को लगाकर दिखें गॉर्जियस।

3. लाइट ब्राउन

नैचरल लुक पाने की चाहत है तो लाइट ब्राउन जैसे लिप कलर को अप्लाई किया जा सकता है। इस लिप कलर के साथ आंखों पर न्यूड आईशैडो लगाएं। अकसर सोनाक्षी सिन्हा लाइट ब्राउन लिपस्टिक के साथ स्मोकी आई मेकअप में नज़र आती हैं। इस समय का यह लिप कलर भी ट्रेंड कर रहा है।

4. चेरी कलर 

अकसर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपने ब्यूटी टिप्स शेयर करती नज़र आती हैं। इस पिक्चर में चेरी लिप कलर लगाए हैं। प्रियंका के इस फोटो में आंखों पर थोड़ा-सा शिमरी आईशैडो लगा है। मस्कारा है और फिर होंठों पर चेरी लिपस्टिक लगाकर लुक पूरा किया है।

5. रेड कलर

क्लासी और बोल्ड लुक के लिए रेड लिपस्टिक लगाई जा सकती है। चेहरे पर लाइट व मिनिमल मेकअप के साथ रेड लिप कलर लगाएं। रॉयल ब्लू या ब्लैक आदि रंग के आउटफिट्स पर रेड लिप कलर बहुत जंचता है। 

Pic credit- https://www.freepik.com/premium-photo/girl-with-bright-make-up-red-lipstick-looking-through-hole-paper_4055071.htm#page=1&query=lipsticks&position=39

chat bot
आपका साथी