Kareena Kapoor's Boho Bag: क्या आपको भी पसंद आया करीना कपूर का स्टाइलिश बोहो बैग? जानें क्या है कीमत

Kareena Kapoors Boho Bagकरीना को सबसे शानदार और कीमती बैग्ज़ के लिए जाना जाता है और ये लेदर बैग भी उनके क्लेक्शन का हिस्सा है जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हज़ार रुपए है।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 25 Mar 2020 03:03 PM (IST) Updated:Wed, 25 Mar 2020 03:03 PM (IST)
Kareena Kapoor's Boho Bag: क्या आपको भी पसंद आया करीना कपूर का स्टाइलिश बोहो बैग? जानें क्या है कीमत
Kareena Kapoor's Boho Bag: क्या आपको भी पसंद आया करीना कपूर का स्टाइलिश बोहो बैग? जानें क्या है कीमत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Kareena Kapoor's Boho Bag: बॉलीवुड की सबसे चर्चित एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने कुछ हफ्तों पहले ही इंस्टाग्राम की दुनिया में एंट्री ली है। यहां आते ही, इस एक्ट्रेस ने दो लाख फॉलोअर्ज़ बना लिए हैं। 39 साल की ये अदाकारा अब रोज़ाना अपने परिवार के साथ बिताए कीमती समय से कई लम्हे अपने फैन्स के साथ भी शेयर कर रही हैं। फिर चाहे करीना का वर्कआउट रूटीन हो या फिर उनके बेटे, तैमूर अली खान के साथ बिताए पल, सभी फैन्स बस इसी बॉलीवुड ब्यूटी के अपडेट्स का इंतज़ार करते हैं।   

करीना ने हाल ही में अपने पति और एक्टर सैफ़ अली ख़ान के साथ एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी। ये तस्वीर इटली में वेकेशन के दौरान की है। इस तस्वीर में करीना एक पुलओवर के साथ जीन्स पहनी दिख रही हैं। इस लुक के साथ करीना, लुई विटॉन बैग लिए हुए हैं, जो सफर के लिए एक परफेक्ट बैग है। इस ब्लू रंग के लेदर मेटिस एम्प्रिंटे होबो बैग में लुई विटॉन का मोनोग्राम भी छपा हुआ है। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Amore Italy ❤️ My love and I are praying for you all ❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on Mar 23, 2020 at 3:36am PDT

इस बड़े बैग में सामने की ओर एक छोटी पॉकेट, टॉप हैंडल और डिटेचेबल शोल्डर स्ट्रैप भी है। शोल्डर पर लिया हुआ ये बैग करीना के पूरे स्टाइल स्टेटमेंट को कॉम्पलीमेंट कर रहा था।

करीना को सबसे शानदार और कीमती बैग्ज़ के लिए जाना जाता है और ये लेदर बैग भी उनके क्लेक्शन का हिस्सा है, जिसकी कीमत करीब 2 लाख 50 हज़ार रुपए है।

करीना ने ये तस्वीर इटली से अपने प्यार को बताने के लिए पोस्ट की थी। जैसा कि आप जानते हैं कि पूरी दुनिया कोरोना वायरस के कहर से जूझ रही है, वहीं चीन के बाद इससे इटली सबसे ज़्यादा प्रभावित हुआ है। करीना ने ये तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, इटली से प्यार है। पूरे इटली के लिए मैं और सैफ दुआ कर रहे हैं।" 

chat bot
आपका साथी