Anushka Sharma's Dapper Look: नए लुक में नज़र आईं अनुष्का शर्मा, रणवीर ने भी कहा, Sooper!

Anushka Sharmas Dapper Look अनुष्का ने एक इवेंट के लिए सफेद शर्ट के साथ गुची ब्रैंड का चेक्ड जम्पसूट पहना। इस डैपर लुक में ये एक्ट्रेस बिल्कुस अलग और कूल लग रही थीं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Mon, 21 Oct 2019 03:33 PM (IST) Updated:Mon, 21 Oct 2019 04:31 PM (IST)
Anushka Sharma's Dapper Look: नए लुक में नज़र आईं अनुष्का शर्मा, रणवीर ने भी कहा, Sooper!
Anushka Sharma's Dapper Look: नए लुक में नज़र आईं अनुष्का शर्मा, रणवीर ने भी कहा, Sooper!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anushka Sharma's Dapper Look: रविवार को अनुष्का शर्मा ने जम्पसूट में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं। जिसके बाद फिल्म 'बैंड बाजा बारात' के उनके को-स्टार रणवीर सिंह अनुष्का के डैपर लुक की तारीफ करने से अपने आपको रोक नहीं सके। 

इस इवेंट के लिए अनुष्का शर्मा एक नए अंदाज़ में नज़र आईं। उन्होंने इवेंट से पहले अपनी कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं। अनुष्का ने इस मौके के लिए सफेद शर्ट के साथ गुची ब्रैंड का चेक्ड जम्पसूट पहना था। उन्होंने अपना लुक एक स्मार्ट ब्लैक टाई के साथ पूरा किया था।

तस्वीरें पोस्ट करते ही उनके इस लुक की बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और अर्जुन कपूर ने फौरन तारीफ की।    

ऐक्सेसरीज़ में अनुष्का ने मैट-गोल्ड अयर कफ को चुना। इसके साथ उन्होंने ब्लैक एंड रेड एंकल बूट्स भी पहने। वहीं, मेकअप की बात करें तो इसके साथ उन्होंने शिमरी लेकिन सिम्पल लुक रखा। आंखों में काजल, पिंक ब्लश और इसके साथ न्यूड लिप्सटिक।

 

View this post on Instagram

Just casually fixing my hair

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on Oct 19, 2019 at 10:01am PDT

अनुष्का ने अपनी जूलरी के साथ इस लुक की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "नफरत करने वालों को नहीं सुना जा सकता"। इसमें कोई शक़ नहीं कि अनुष्का ने इस जूलरी को काफी अच्छे से कैरी किया। यहां तक कि अर्जुन कपूर की आंखें इन इयर कफ्स पर ही टिकी रह गईं। अर्जुन ने गोविंदा और करिश्मा कपूर की साल 1997 में आई फिल्म 'हीरो नम्बर-1' के हिट गाने एक लाइन लेते हुए लिखा, "सोना कितना सोना है"।    

वहीं दूसरी तरफ, रणवीर सिंह को भी अनुष्का का ये लुक बेहद पसंद आया। उन्होंने एक तस्वीर पर लिखा, 'सूपर', तो दूसरी पर लिखा, 'बहुत पसंद आई'। इन दो एक्टर्स के अलावा दिया मिर्ज़ा ने लिखा, 'लव यू' और सोनम कपूर की बहन रिया ने आग वाले इमोटिकॉन्स का इस्तेमाल कर बताया कि इस तस्वीर ने आग लगा दी।  

chat bot
आपका साथी