Perfect Eyebrow Shape: आई ब्रो का परफेक्ट शेप पाना चाहती हैं तो इन 3 स्टेप को अपनाएं

Perfect Eyebrow Shape वैसे तो चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो का परफेक्ट शेप बना सकती हैं। परफेक्ट आईब्रो बनाने के लिए आप घर में कुछ मेकअप स्टेप अपनाकर सेट कर सकती हैं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Publish:Fri, 12 Mar 2021 05:40 PM (IST) Updated:Fri, 12 Mar 2021 05:40 PM (IST)
Perfect Eyebrow Shape: आई ब्रो का परफेक्ट शेप पाना चाहती हैं तो इन 3 स्टेप को अपनाएं
कंसीलर का इस्तेमाल करके आप अपनी आई ब्रो को सही शेप दे सकती है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। खूबसूरत आंखें ना सिर्फ चेहरे की खूबसूरती बढ़ाती हैं, बल्कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित भी करती हैं। चेहरे का सबसे अधिक ध्यान खीचने वाला फीचर आंखें और आइब्रोज होती है। आंखों को अलग और खूबसूरत दिखाने के लिए उनका परफेक्ट मेकअप जरूरी है। वैसे तो चेहरे के लिए परफेक्ट आईब्रो शेप पाना आसान काम नहीं है, लेकिन आप मेकअप की मदद से आईब्रो का परफेक्ट शेप बना सकती हैं। परफेक्ट आईब्रो बनाने के लिए आप मेकअप हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। चलिए जानते है कैसे आप इस हैक का इस्तेमाल कर सकती हैं।

कंसीलर से सेट करें आई ब्रो:

किसी की आई ब्रो ज्यादा घनी होती है तो किसी की कुछ जगह से खाली होती है। ऐसे में उस एरिया के पतले या फिर फैले हुए बालों को क्रीम व कंसीलर का इस्तेमाल करके सेट करें। आप इसे आईब्रो के आगे के हिस्से में कंसीलर को ब्रश की सहायता से लगाएं। उसके बाद आईब्रो पेंसिल को अप्लाई करें। जिससे ये देखने में नेचुरल लगेगा और फॉलआउट से बचाएगा

आई ब्रो की कटिंग करें:

दोनों आईब्रो के शेप में थोड़ा फर्क होता है। ऐसे में दोनों आईब्रो को एक ही लुक देने के लिए आईब्रो की कटिंग सही तरह से करें। इसके लिए आप पहले आईब्रो को स्पूली की मदद से नीचे से उपर की ओर कॉम्ब करें। इसके बाद स्पूली को होल्ड करते हुए छोटी कैंची से अतिरिक्त आईब्रो हेयर को काटकर उसे परफेक्ट शेप दें।

आई ब्रो को सेट करें:

आईब्रो को ब्रश करने के लिए स्पूली का इस्तेमाल किया जाता है। स्पूली ना होने पर सूखे हुए मस्कारा के वैंड को भी क्लीन करके इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर मस्कारा वैंड भी नहीं है तो आप टूथब्रश का इस्तेमाल कर सकती हैं। पुराने टूथब्रश के उपर थोड़ा सा हेयर स्प्रे करें और फिर उसे अपनी आईब्रो पर लगाकर सेट करें।

                 Written By :Shahina Noor  

chat bot
आपका साथी