खुद को फिट रखने के साथ हरदम जवां नजर आने के लिए, रोजाना करें शहद का सेवन

वजन बढ़ना कार्य क्षमता में कमी जल्द थकान महसूस होना रूखी और बेजान त्वचा जैसी कई वजहें बढ़ती उम्र के लक्षण हैं। तो इन्हें बेअसर करने और सदा जवां बने रहते के लिए शहद का करें सेवन।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Fri, 22 Nov 2019 01:40 PM (IST) Updated:Fri, 22 Nov 2019 01:40 PM (IST)
खुद को फिट रखने के साथ हरदम जवां नजर आने के लिए, रोजाना करें शहद का सेवन
खुद को फिट रखने के साथ हरदम जवां नजर आने के लिए, रोजाना करें शहद का सेवन

आज कल की बिजी लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतों की वजह से स्त्रियों में बढ़ती उम्र के लक्षण समये से पहले ही दिखाई देने लगे हैं। वजन बढ़ना, कार्य क्षमता में कमी, जल्द थकान महसूस होना, रूखी और बेजान त्वचा जैसी कई वजहें बढ़ती उम्र के लक्षण हैं जिनसे स्त्रियों का आत्मविश्वास कमजोर पड़ने लगता है।इसके लिए आपको ज्यादा कुछ करने की जरूरत नहीं है। हमेशा फिट रहने के लिए सिर्फ चीनी छोड़ें और शहद अपनाएं।

चीनी छोड़े, शहद अपनाएं

अगर आप हरदम फिट और खूबसूरत दिखना चाहती हैं तो आपको अपनी खानपान की आदतों में सुधाना लाना चाहिए। खाने-पीने की चीज़ों जैसे दूध, मिल्क शेक, लस्सी, नींबू पानी, चाय और शर्बत आदि में चीनी की जगह शहद का इस्तेमाल करना चाहिए। शहद एक नेचुरल स्वीटनर है, जिसका इस्तेमाल लोग सदियों से करते आ रहे हैं। यह चीनी का अच्छा ऑप्शन है और आपकी सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद साबित होता है।

सेहत के लिए फायदेमंद

शहद आपको हमेशा युवा और ऊर्जावान बनाए रखता है। इसके रोजाना सेवन से आपको काम करने की भरपूर एनर्जी मिलती है। शरीर चुस्त-दुरुस्त बना रहता है और त्वचा कांतिमय बनी रहती है। शहद में भी चीनी की ही तरह स्वभाविक रूप से शुगर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, सोडियम, कैल्शियम, सल्फर और आयरन जैसे मिनरल्स पाए जाते हैं। इसके अलावा इसमें सीमित मात्रा में कॉपर, जिंक और आयोडिन भी पाया जाता है। 

1. चीनी की तुलना में शहद में 20 प्रतिशत कम कैलोरी होती है इसलिए इसके सेवन से शरीर को भरपूर ऊर्जा और कम कैलोरीज मिलती है। इसके रोजाना इस्तेमाल से स्किन स्लिम और फिट बनी रहेगी।

2. शहद में अन्य न्यूट्रिशन के अलावा जरूरी विटामिंस जैसे बी-1, बी-2, बी-5, बी-6 और विटामिन सी पाए जाते हैं जो इम्यून सिस्टम को स्ट्रॉन्ग बनाते हैं। 

3. शहद एंटीऑक्सीडेंट तत्वों का बहुत अच्छा स्त्रोत है। जो कई बीमारियों के साथ कैंसर से भी बचाव करता है। साथ ही यह शरीर में मौजूद हानिकारक तत्वों को भी बाहर निकालने में सहायक होता है। इसलिए इससे स्किन हेल्दी और बॉडी फिट बनी रहती है।

4. ब्लड प्यूरिफिकेशन के लिए भी बेस्ट है शहद। रोजाना एक चम्मच शहद को गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म बढ़ता है। एक्स्ट्रा फैट कम होता है। तो इसे रोजाना पीने की आदत डालें।

5. शहद, चीनी की तुलना में आसानी से डाइजेस्ट हो जाता है।

chat bot
आपका साथी