Haritalika Teej 2020: त्योहार में ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा के लिए ज़रूर आज़माएं ये 5 फेसपैक्स

Haritalika Teej 2020 अगर आप भी इस खास दिन अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं तो हम आपको दे रहे हैं कुछ खास टिप्स। जानें ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आपको घर बैठे देंगे दमकती त्वचा

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Wed, 19 Aug 2020 10:45 AM (IST) Updated:Wed, 19 Aug 2020 10:45 AM (IST)
Haritalika Teej 2020: त्योहार में ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा के लिए ज़रूर आज़माएं ये 5 फेसपैक्स
Haritalika Teej 2020: त्योहार में ग्लोइंग और खूबसूरत त्वचा के लिए ज़रूर आज़माएं ये 5 फेसपैक्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Haritalika Teej 2020: भारत में महिलाएं हरतालिका तीज बड़े धूमधाम से मनाती हैं। साथ ही तीज का त्योहार अनुष्ठान देवी पार्वती और भगवान शिव के साथ उनके मिलन को समर्पित करता है। देवी पार्वती को तीज माता के नाम से भा जाना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और मंगल कामना के लिए रखा जाता है। इस दौरान महिलाएं निर्जला व्रत रखकर माता गौरी और भगवान भोले नाथ की आराधना करती हैं। हिन्‍दू पंचांग के अनुसार यह व्रत हर साल भादो माह की शुक्‍ल पक्ष तृतीया को आता है। 

इस त्योहार की खास बात यह है कि इस मौके पर महिलाएं या लड़कियां सुंदर से सुंदर कपड़े पहनती हैं और अच्छी तरह तैयार होती हैं। अगर आप भी इस खास दिन अपने चेहरे पर ग्लो चाहती हैं, तो हम आपको दे रहे हैं कुछ खास टिप्स। जानें ऐसे फेसपैक्स के बारे में जो आपको घर बैठे देंगे दमकती त्वचा:  

मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी के फायदे कई हैं इसलिए इसे कई ब्यूटी प्रॉडक्ट्स में इस्तेमाल किया जाता है। इसका फेसपैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाएं और इसे चेहरे पर 20-25 मिनट तक लगाएं। इसके बाद चेहरे को पानी से धो लें।  

बेसन और खीरा

बेसन में खीरे का रस और दही मिलाकर लगाने से आपको फैशियल जैसा ग्लो मिल सकता है। दो चम्मच बेसन में दो चम्मच खीरे का रस मिला लें और पेस्ट बना लें। इसे चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर धो लें। 

अंडे का फेसपैक

अंडे का सफेद हिस्सा स्किन को पर्याप्त पोषण देता है, साथ ही अंडा स्किन के पोर्स तक जाकर गंदगी को साफ करता है। अंडे के सफेद हिस्से को चेहरे पर लगाएं, जब यह सूख जाए तो इसे गुनगुने पानी से धो लें। 

नींबू और बेसन

नींबू एसिडिक होता है जिसको चेहरे पर लगाने से बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं। आप सिर्फ बेसन में नींबू मिलाकर लगा सकते हैं। इससे आपको इन्सटेंट ग्लो मिलेगा।

बेसन और मलाई फेसपैक

बेसन में मलाई, नींबू और हल्दी मिलाकर फेसपैक बना सकते हैं। इसके लिए दो चम्मच बेसन, दो चुटकी हल्दी, एक चम्मच नींबू का रस और दो चम्मच मलाई को मिला लें। इसे चेहरे पर 15 से 20 मिनट तक लगाएं रखें और फिर सादे पानी से धो लें। 

chat bot
आपका साथी