हर एक पार्टी-फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स

ट्रेडिशनल से लेकर वेस्टर्न हर एक आउटफिट्स पर परफेक्ट लुक के लिए हेयरस्टाइल का भी स्टाइलिश होना उतना ही जरूरी है। कुछ हेयरस्टाइल्स को आप हर एक आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 11:14 AM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 11:14 AM (IST)
हर एक पार्टी-फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स
हर एक पार्टी-फंक्शन के लिए बेस्ट हैं ये हेयरस्टाइल्स

आउटफिट्स के साथ अगर हेयरस्टाइल कॉम्पिलमेटिंग न हो तो पूरा लुक खराब हो सकता है। फेस्टिव सीजन के अलावा पार्टी और भी कई ऐसे मौके होंगे जब आपको डिफरेंट लुक्स की जरूरत महसूस होगी। तो ट्रेडिशनल और वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ किस तरह के हेयरस्टाइल लुक्स पर जंचेंगे जानते हैं इनके बारे में...

मेसी ब्रेडेड बन

ये बन कंटेंप्रेरी और प्योर ट्रेडिशनल वियर दोनों पर ही सूट करेगा। इनफैक्ट, अगर आप इंडो-वेस्टर्न आउटफिट सिलेक्ट करती हैं, तो ये उसके साथ भी अच्छा लगेगा।

ऐसे बनाएं

आगे के बालों को सामने की तरफ करें और पीछे के बालों पर क्लिप लगा लें। अब आगे के बालों को उंगलियों से सुलझाते हुए पीछे की तरफ ले जाएं। मिड-टॉप पर जाकर इन्हें हल्का लूज और आगे की तरफ पुश करते हुए बॉबी पिंस या टिक-टैक पिंस की हेल्प से पिनअप करें। इसके बाद पीछे के बालों को लेकर मीडियम हाई पोनी बनाएं और फिर इससे बन बनाएं और जूड़ा पिन की हेल्प से फिक्स करें। आप चाहें तो बन के चारों तरफ गजरा या अपनी पसंद के फ्लॉवर्स भी लगा सकती हैं।

साइड फिश टेल

लहंगे और साड़ी के साथ अगर आप थोड़ा कंटेंप्रेरी लुक चाहती हैं तो साइड फिश टेल ट्राई कर सकती हैं।

ऐसे बनाएं

बालों के दोनों साइड पार्ट करें और आगे-पीछे के हिस्से को अलग करें। अब आगे के लेफ्ट हिस्से को लूज रखते हुए लेफ्ट साइड से पीछे ले जाएं और हल्का पुश करते हुए फिक्स करें। इसी तरह

से राइट साइड में भी करें। अब पीछे के बालों को एक साइड की तरफ लाते हुए फिश टेल स्टाइल में गूंथ लें।

पोनीटेल

अगर आपको लगता है कि पोनीटेल सिर्फ वेस्टर्न वियर के साथ ही कॉम्पिलमेट करती है तो आप गलत हैं। साड़ी या लहंगे के साथ भी ये खूबसूरत लग सकती है।

ऐसे बनाएं

ये बनाना काफी ईजी है। इसके लिए बालों को पीछे ले जाकर मीडियम हाई पोनी बनाएं। आप चाहें तो लो पोनी यानी नीचे की तरफ भी पोनी बना सकती हैं। पोनी को साइड पार्टिंग या मिडिल पार्टिंग करके बनाया जा सकता है। अगर आप चाहें तो आगे से पफ बनाकर भी पोनी बना सकती हैं। 

फ्लॉवर्स भी हैं बेस्ट ऑप्शन

1. अगर आपको फ्लॉवर्स पसंद हैं तो मोगरा का गजरा यूज कर सकती हैं। इसके अलावा रेड, पिंक या

येलो रोज भी साइड में टक किया जा सकता है। इनके अलावा कार्नेशन, ऑर्किड और जरबरा जैसे

फ्लॉवर्स को भी यूज किया जा सकता है।

2. अगर रियल फ्लॉवर्स न मिलें तो आप आर्टिफिशियल हेयर बैंड्स या पिंस का भी यूज कर सकती हैं जिनमें फ्लॉवर बने हों।

3. ओपेन बालों में एक साइड में रखना और दूसरे साइड पर फ्लॉवर लगाना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

chat bot
आपका साथी