Reason Behind Cracked Lips: फटे होठों के पीछे कहीं ये गंभीर बीमारियां तो नहीं?

Reason Behind Cracked Lips होठों पर ऑयल ग्लैंड नहीं होते यही वजह है कि ये आसानी से रूखे होकर फटने लगते हैं। हालांकि फटे होंठों के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 05 May 2020 06:28 PM (IST) Updated:Tue, 05 May 2020 06:28 PM (IST)
Reason Behind Cracked Lips: फटे होठों के पीछे कहीं ये गंभीर बीमारियां तो नहीं?
Reason Behind Cracked Lips: फटे होठों के पीछे कहीं ये गंभीर बीमारियां तो नहीं?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Reason Behind Cracked Lips: फटे होंठ न सिर्फ आपको असहज महसूस करवाते हैं बल्कि शर्मनाक भी लगते हैं। ऐसा खासकर सर्दियों के मौसम में होता है। फिर चाहे आप फ्रूटी लिप बाम लगा लें या फिर पेट्रोलियम जेली, बुरी तरह फटे होठों पर कुछ भी काम नहीं करता।    

होठों पर ऑयल ग्लैंड नहीं होते, यही वजह है कि ये आसानी से रूखे होकर फटने लगते हैं। हालांकि, फटे होंठों के पीछे और भी कई कारण हो सकते हैं। काफी समय पहले ही स्थापित हो गया था कि हमारी त्वचा स्वास्थ्य से जुड़े जोखिमों और कमियों के बारे में लागातार हमें सचेत करती रहती है। ऐसी ही हमारे होंठों के साथ भी है। इसलिए जब भी आप अगली बार आइने में अपने आपको देखेंगे तो, होंठों पर खास ध्यान दें, क्योंकि हो सकता है कि आपके होंठ आपसे कुछ कहना चाह रहे हों। 

पोषण की कमी से फटते और छिलते हैं होंठ 

इसे चीलाइटिस के नाम से भी जाना जाता है, इसमें अक्सर होंठ सूखते हैं फिर उनमें दरारें आती हैं और वह फटने लगते हैं। इसका इलाज है अपने शरीर को हाइड्रेट रखना और घरेलू उपाय आज़माना। लेकिन अगर रूखापन लगातार बढ़ता जाए, तो ये खराब सेहत की भी निशानी हो सकती है। हेल्थ कंसल्टेंट की मानें तो ये कई गंभीर बीमारियों का संकेत होता है, जैसे डीहाइड्रेशन, कॉन्स्टीपेशन, अनीमिया, डायबिटीज़ और साथ ही ये शरीर में विटामिन व मिनरल की कमी भी हो सकती है।

खूब पानी पिएं और लाइफस्टाइल में सुधार करें

अपने होंठों का ध्यान रखने के लिए रोज़ाना संतुलित आहार लें और शरीर को हाइड्रेट रखें। शरीर की कोई भी समस्या आमतौर पर पहले त्वचा पर दिखाई देती है। इसलिए होंठों को अनदेखा न करें, खुश्क मौसम के अलावा भी इसकी वजहें हो सकती हैं।  

होंठो के लिए मास्क

मुलायम और गुलाबी होंठों के लिए आप दो तरह के मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले मास्क के लिए आपको पहले गुलाब की कुछ पंखुड़ियों को दूध में भिगाकर रखना होगा। एक घंटे बाद इसे ग्राइंड कर पेस्ट बना लें। अब इसे होठों पर 15 मिनट के लिए लगा लें और फिर पानी से धो लें। दूसरे मास्क के लिए आपको चाहिए ऑर्गैनिक शहद। इसे दिन में तीन बार होंठो पर लगाएं और फिर 20 मिनट बाद धो लें।

chat bot
आपका साथी