Stylish Blazer Look: आलिया से लेकर राकुलप्रीत तक, बॉलीवुड डीवाज़ से लें ब्लेज़र लुक के टिप्स

Stylish Blazer Look अब वो ज़माना गया जब फॉर्मल लुक के लिए पैन्ट्स के साथ ब्लेज़र पहना जाता था। आप ब्लेज़र के साथ स्कर्ट से लेकर ड्रेस तक को स्टाइल कर सकती हैं। ब्लेज़र को नए तरीके से स्टाइल करना चाह रही हैं तो बॉलीवुड डीवाज़ से लें टिप्स।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Tue, 02 Feb 2021 02:55 PM (IST) Updated:Tue, 02 Feb 2021 02:55 PM (IST)
Stylish Blazer Look: आलिया से लेकर राकुलप्रीत तक, बॉलीवुड डीवाज़ से लें ब्लेज़र लुक के टिप्स
आलिया से लेकर राकुलप्रीत तक, बॉलीवुड डीवाज़ से लें ब्लेज़र लुक के टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stylish Blazer Look: जब बात फैशन और स्टाइल स्टेटमेंट की आती है, तो आजकल महिलाएं कई तरह के एक्सपेरीमेंट्स करने से पीछे नहीं हट रहीं। आपका स्टाइल आपकी परसनैलिटी को बयां करता है। इसलिए आपको अपने फैशन रूल्स खुद बनाने चाहिए। अब वो ज़माना गया जब फॉर्मल लुक के लिए पैन्ट्स के साथ ब्लेज़र पहना जाता था। आप ब्लेज़र के साथ स्कर्ट से लेकर ड्रेस तक को स्टाइल कर सकती हैं। ब्लेज़र का फैशन पिछले कुछ समय से बदला है और हमारी बॉलीवुड ब्यूटीज़ इसे ज़बरदस्त तरीके से फ्लॉन्ट भी कर रही हैं। 

अगर आप भी ब्लेज़र को नए तरीके से स्टाइल करना चाह रही हैं, तो इन बॉलीवुड डीवाज़ से ले सकती हैं फैशन टिप्स। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

अनन्या पांडे

अनन्या पांडे नीले रंग के ब्लेज़र में बेहद ग्लैमरस लग रही हैं। उन्होंने इस नीले रंग के ब्लेज़र को नीली और सफेद टी-शर्ट के साथ स्टाइल किया था। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट

बॉलीवुड की उम्दा एक्ट्रेस बेहद कलरफुर ब्लेज़र में नज़र आई थीं। डिज़ाइनर प्रबल गुरुंग के डिज़ाइन किए गए इस ब्लेज़र के साथ आलिया ने काली रंग की ब्रालेट और लाल रंग की पैन्ट्स को स्टाइल किया था। उन्होंने अपने बाल खुले रखे थे और किसी तरह की एक्ससेसरी का इस्तेमाल नहीं किया था। आलिया के ये लुक काफी सिम्पल लेकिन कलरफुल लग रहा है।  

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Jacqueline Fernandez (@jacquelinef143)

जैकलिन फर्नांडीस

जैकलीन लेपर्ड प्रिंट के जैकेट में बेहद चिक लग रही हैं। प्रिंटेड ब्लेज़र को सेमी-फॉर्मल इवेंट के लिए भी पहना जा सकता है। उन्होंने इस डॉल्चे एंड गबाना ब्लेज़र को क्रोप्ड ब्लैक पैंट्स के साथ स्टाइल किया है, कोट के साथ ब्रालेट और ब्लैक हाइ-हील्स पहनी हैं। वहीं, बालों को जैक्लीन ने स्लीक हेयरस्टाइल दिया और मेकअप कम से कम रखा। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Tanya Ghavri (@tanghavri)

आलिया एफ

आलिया फर्नीचरवाला ब्राउन लेदर ब्लेज़र में काफी फैशनिस्टा लग रही हैं। उन्होंने इस ब्राउन ब्लेज़र को ब्लैक शॉर्ट्स और टॉप के साथ स्टाइल किया था। आप फिटेड ब्लेज़र को साइलिंग शॉर्ट्स के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

राकुलप्रीत सिंह

राकुलप्रीत ऑल-गोल्ड लुक में काफी चिक लग रही हैं। उन्होंने गोल्ड रंग के ब्लेज़र के साथ गोल्ड पैन्ट्स को स्टाइल किया है। इस एक्ट्रेस ने ऑल-गोल्ड लुक के साथ चोकर नेकलेस को स्टाइल किया और बालों को खुला रखा। 

chat bot
आपका साथी