Hair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

Hair Care Tips बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में करी पत्ता फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है जो शुगर कंट्रोल करने में मददगार होता है।

By Pravin KumarEdited By: Publish:Sat, 01 Oct 2022 10:00 AM (IST) Updated:Sat, 01 Oct 2022 10:00 AM (IST)
Hair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
Hair Care Tips: झड़ते बालों की समस्या से निजात पाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hair Care Tips: प्रदूषण, तनाव, गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी के चलते बाल असमय पकने और गिरने लगते हैं। यह एक आनुवांशिकी रोग भी है जो पीढ़ी-पीढ़ी दर चलती रहती है। आसान शब्दों में कहें तो अगर परिवार में किसी व्यक्ति के बाल गिर रहे हैं, तो इसकी संभावना अधिक है कि आपके बाल भी असमय गिर सकते हैं। लंबे समय तक बालों के गिरने से गंजेपन की समस्या हो सकती है। इसके लिए जीवनशैली में सुधार करें और खानपान पर ध्यान दें। डाइट में आवश्यक पोषक तत्वों को जरूर शामिल करें। इसके अलावा, झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए ये टिप्स जरूर फॉलो करें। आइए जानते हैं-

करी पत्ता

बालों के झड़ने की समस्या को दूर करने में करी पत्ता फायदेमंद साबित होता है। करी पत्ता को मीठा नीम भी कहा जाता है। इसके नियमित सेवन से डायबिटीज में आराम मिलता है। इसमें हाइपोग्लाइसेमिक गुण पाया जाता है जो शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है। इसके अलावा, वजन कम करने में भी करी पत्ता फायदेमंद होता है। जानकारों की माने तो रोजाना खाली पेट 10 करी पत्ते को चबाकर खाने से बढ़ते वजन को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो रोजाना करी पत्ते का सेवन अवश्य करें।

वहीं, झड़ते बालों की समस्या को दूर करने के लिए करी पत्ते को नारियल तेल के साथ मिलाकर यूज करें। इसके लिए नारियल तेल में एक मुठ्ठी करी पत्ता मिलाकर पैन पर गर्म करें। जब पत्ते का रंग बदल जाए, तो गैस स्टोव को बंद कर दें। इसके बाद ठंडा होने के लिए छोड़ दें। जब मिश्रण ठंडा हो जाए, तो बालों और स्कैल्प पर लगाएं। आधे घंटे के बाद शैंपू और कंडीशनर की मदद से बालों को धो लें। इससे झड़ते बालों में जल्द आराम मिलता है।

डिस्क्लेमर: स्टोरी के टिप्स और सुझाव सामान्य जानकारी के लिए हैं। इन्हें किसी डॉक्टर या मेडिकल प्रोफेशनल की सलाह के तौर पर नहीं लें। बीमारी या संक्रमण के लक्षणों की स्थिति में डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

chat bot
आपका साथी