Deepika Padukone Skincare Tips: इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर का इस्तेमाल करती हैं दीपिका पादुकोण, जानें इसके अद्भुत फायदे

Deepika Padukone Skincare Tips प्रोफेशनल तौर पर दीपिका ने अपने आपको कई बार साबित किया है इसके अलावा वह अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। गाउन से लेकर साड़ियों तक ऐसा कोई अटायर नहीं जो दीपिका एलीगेंस के साथ कैरी न कर सकें।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 20 Jan 2022 11:19 AM (IST) Updated:Thu, 20 Jan 2022 11:19 AM (IST)
Deepika Padukone Skincare Tips: इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर का इस्तेमाल करती हैं दीपिका पादुकोण, जानें इसके अद्भुत फायदे
इंस्टेंट ग्लो के लिए टमाटर का इस्तेमाल करती हैं दीपिका पादुकोण, जानें इसके अद्भुत फायदे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Deepika Padukone Skincare Tips: बॉलीवुड अदाकारा दीपिका पादुकोण आज देश की सबसे पॉपुलर हस्तियों में से एक हैं। शादरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से फिल्म इंडस्ट्री में क़दम रखने वाली दीपिका न सिर्फ एक बेहतरीन एक्ट्रेस हैं, बल्कि स्टाइल और खूबसूरती में भी आगे हैं।

प्रोफेशनल तौर पर दीपिका ने अपने आपको कई बार साबित किया है, इसके अलावा वह अपने फैशन और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं। गाउन से लेकर साड़ियों तक, ऐसा कोई अटायर नहीं जो दीपिका एलीगेंस के साथ कैरी न कर सकें। जब बात आती है फैशन की तो आप दीपिका से प्रेरणा ले सकती हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं कि दीपिका पादुकोण घरेलू स्किन केयर टिप्स पर भरोसा करती हैं।

तो अगर आप घर पर इंस्टेंट ग्लो चाह रही हैं, तो आप भी दीपिका पादुकोण की इस टिप को फॉलो कर सकती हैं:

पिछले कई सालों में इस एक्ट्रेस ने हमें कई स्किन केयर और ब्यूटी टिप्स दिए हैं। रोज़ाना सनस्क्रीन लगाने से लेकर नाइट-टाइम रुटीन फॉलो करने तक, दीपिका कई बार अपने ब्यूटी सीक्रेट्स शेयर कर चुकी हैं। अब आप उनका इंस्टेंट स्किन केयर हैक भी आज़मा सकती हैं। रौनक और दमकती त्वचा पाने के लिए दीपिका पादुकोण अपने चेहरे पर टमाटर का इस्तेमाल करती हैं।

हां, क्या आप विश्वास कर सकते हैं कि दुनिया में सबसे अच्छे स्किनकेयर उत्पादों तक पहुंच रखने वाली यह डीवा त्वचा के लिए टमाटर का चुनाव करती है? ज़ाहिर है इसके पीछे कई फायदे हैं।

वैनिटी फेयर को इंटरव्यू देते हुए दीपिका पादुकोण ने बताया कि वह अपने चेहरे पर टमाटर का उपयोग स्क्रब की तरह करती हैं, अगर आप भी यह सोच रही हैं कि इससे क्या फायदा मिलता है, तो ये हैं टमाटर को चेहरे पर लगाने के फायदे:

- खुले रोमछिद्रों को कम करता है।

- ब्लैकहेड्स को हटाता है।

- त्वचा को चमकदार बनाता है।

- त्वचा के ऑयल को कम करता है।

- त्वचा का रंग हल्का होता है।

- गहरे धब्बों को साफ करता है।

- एक्ने से लड़ने का काम करता है।

- साफ और चमकदार त्वचा मिलता है

टमाटर को चेहरे पर लगाने के यह कुछ फायदे हैं। इसके अलावा अगर आप हेल्दी और ग्लोइंग त्वचा चाहते हैं, तो टमाटर को अपनी रोज़ाना डाइट में शामिल करने से और भी कई फायदे होंगे।

chat bot
आपका साथी