खूबसूरत रंगों ने दी है दस्तक

खूबसूरत रंगों में झलकता है सौंदर्य। उत्साह, आत्मविश्वास, प्यार, अपनत्व और खुशी के प्रतीक ये रंग जीवन में घोलते हैं वही भाव। रंगों की ओर हम सहज ही आकर्षित हो जाते हैं, जैसे अगर प्लेट में सजे हों विटामिन, कैल्शियम इत्यादि पोषक तत्वों से भरपूर कलरफुल फूड तो हम खिंचे

By deepali groverEdited By: Publish:Mon, 24 Nov 2014 10:30 AM (IST) Updated:Mon, 24 Nov 2014 11:40 AM (IST)
खूबसूरत  रंगों ने दी है दस्तक
खूबसूरत रंगों ने दी है दस्तक

खूबसूरत रंगों में झलकता है सौंदर्य। उत्साह, आत्मविश्वास, प्यार, अपनत्व और खुशी के प्रतीक ये रंग जीवन में घोलते हैं वही भाव। रंगों की ओर हम सहज ही आकर्षित हो जाते हैं, जैसे अगर प्लेट में सजे हों विटामिन, कैल्शियम इत्यादि पोषक तत्वों से भरपूर कलरफुल फूड तो हम खिंचे जाते हैं उसकी ओर और हेल्थ भी रहती है अच्छी। रंगों का ऐसा ही कुछ आकर्षण है एक्सेसरीज के संग। दरअसल रंगों को खुलकर एंजॉय करने का यही है परफेक्ट मौसम, क्योंकि सर्दी के मौसम में यूं भी अच्छे लगते हैं खिले-खिले रंग तो क्यों न कलरफुल हैंडबैग्स को बनाएं अपना स्टाइल स्टेटमेंट। इन दिनों गल्र्स के लिए ट्रेंडी एक्सेसरी हैं कलरफुल हैंडबैग्स, पर किसी एक रंग को कैरी करके टाइप्ड क्यों होना। रेड, यलो, ग्रीन, ब्लू इत्यादि चटख रंगों के हैंडबैग्स में से हर दिन के लिए चुनें कोई खास रंग। इससे आपके व्यक्तित्व में खिल उठेंगे आत्मविश्वास के अनेक रंग।

(मेघा अरोड़ा)

chat bot
आपका साथी