Acne Tips: एक्ने से पाना है छुटकारा तो आज़माएं मलाइका अरोड़ा के खास टिप्स

Acne Tips अगर आप सभी कुछ अपना चुकी हैं तो एक बार बी-टाउन सिलेब मलाइका अरोड़ा के नुस्खे भी आज़मा लें। मलाइका अरोड़ा पिछले साल लॉकडाउन के समय से ही अपने फैन्स के लिए ब्यूटी और फिटनेस टिप्स शेयर करती आई हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Thu, 02 Sep 2021 05:40 PM (IST) Updated:Thu, 02 Sep 2021 05:40 PM (IST)
Acne Tips: एक्ने से पाना है छुटकारा तो आज़माएं मलाइका अरोड़ा के खास टिप्स
एक्ने से पाना है छुटकारा तो आज़माएं मलाइका अरोड़ा के खास टिप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Acne Tips: एक्ने की समस्या कोई नई है, सभी किसी न किसी उम्र में इस समस्या से जूझते हैं। खासतौर पर अब मास्क की वजह से यह दिक्कत और भी बढ़ गई है। ज़ाहिर है अगर आप भी इस परेशानी से गुज़र रही हैं, तो आपने भी घरेलू से लेकर मेडिकल उपाय किए होंगे। लेकिन मौसम में बदलाव या फिर आजकल ज़्यादा देर मास्क पहन लेने से दिक्कत वापस शुरू हो जाती है।

अगर आप सभी कुछ अपना चुकी हैं, तो एक बार बी-टाउन सिलेब मलाइका अरोड़ा के नुस्खे भी आज़मा लें। मलाइका अरोड़ा पिछले साल लॉकडाउन के समय से ही अपने फैन्स के लिए ब्यूटी और फिटनेस टिप्स शेयर करती आई हैं। उन्होंने एक बार एक्ने से जुड़े टिप्स भी शेयर किए थे। मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर तीन चीज़ों से बने एक फेस मास्क के बारे में बताया। ये फेस मास्क एक्ने की समस्या को दूर कर सकता है। इस मास्क के लिए मलाइका ने अपने किचन में मौजूद सामान का इस्तेमाल किया। इस मास्क के लिए उन्होंने दालचीनी पाउडर, शहद और नींबू के रस का उपयोग किया।

मलाइका ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "क्या आप भी आए दिन पिंपल्स और एक्ने की समस्या से जूझ रही हैं? पेश है एक आसान फेस मास्क जो आप घर पर बना सकती हैं और पिंपल्स से छुटकारा पा सकती हैं। मेरी त्वचा भी काफी नाज़ुक है और आए दिन पिंपल्स हो जाते हैं। त्वचा पर पिंपल्स होने की कई वजह हैं- मौसम में बदलाव, हार्मोन्स में बदलाव या फिर किसी प्रोडक्ट का ज़रूरत से ज़्यादा इस्तेमाल करना। किचन में मौजूद इन तीन ज़बरदस्त चीज़ों का इस्तेमाल करें और पिंपल्स से छुटकारा पाएं।"

"थोड़ा सा दालचीनी पाउडर लें, उसमें एक बड़ा चम्मच कच्चा शहद और एक नींबू का रस मिला कर पेस्ट बना लें। आपका फेसपैक तैयार है। इसे आंखों और होठों के आसपास छोड़कर पूरे चेहरे पर अच्छी तरह लगा लें। इसे 8-10 मिनट तक रखने के बाद पानी से धो लें। आपको हल्की सी जलन महसूस हो सकती है, और ये आम बात है। लेकिन अगर बर्दाश्त से बाहर जलन होती है तो इसे फौरन धो लें।"

यहां देखें वीडियो:

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

हालांकि, मलाइका ने अपने फैन्स को सलाह दी है कि अगर उन्हें गंभीर एक्ने की शिकायत है कि तो ये फेस मास्क शायद उनकी ज़्यादा मदद न कर पाए और उन्हें इसके लिए अपने डॉक्टर से ही संपर्क करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी