Quick Remedies For Facial Warts: इन 10 आसान तरीकों से पाएं चेहरे के मस्सों से छुटकारा!

Quick Remedies For Warts आमतौर पर गर्दन हाथ पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होनेवाले मस्से भले ही तक़लीफ़देह न हों पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Publish:Sat, 11 Jan 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 11 Jan 2020 08:53 AM (IST)
Quick Remedies For Facial Warts: इन 10 आसान तरीकों से पाएं चेहरे के मस्सों से छुटकारा!
Quick Remedies For Facial Warts: इन 10 आसान तरीकों से पाएं चेहरे के मस्सों से छुटकारा!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Quick Remedies For Warts: शरीर पर मस्से होना आम बात है, दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जो मस्सों की समस्या से जूझ रहे हैं। इनसे निजात पाने के लिए न जाने कितने तरीके अपनाते हैं। बाज़ार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स, दवाइयां और यहां तक कि लेज़र पर न जानें कितने पैसे खर्च करते हैं। मस्‍से, त्‍वचा पर पेपीलोमा वायरस के कारण छोटे, खुरदुरे कठोर पिंड से बनते हैं। मस्‍से गर्दन, हाथ, पीठ, चिन, पैर या शरीर के किसी भी अंग पर हो सकते हैं। 

आमतौर पर गर्दन, हाथ, पीठ व शरीर के दूसरे हिस्से पर होनेवाले मस्से भले ही तक़लीफ़देह न हों, पर देखने में बड़े ही भद्दे लगते हैं। खासकर अगर चेहरे पर हो जाएं तो यह खूबसूरती छीन लेते हैं। आइए, जानते हैं भद्देू से लगनेवाले इन मस्सों को हटाने के कुछ घरेलू उपाय।

1. थोड़ा-सा ऐप्पल साइडर विनेगर कॉटन बॉल पर लगाकर, दिन में तीन बार मस्सों पर लगाएं। कुछ हफ़्तों में मस्से ग़ायब हो जाएंगे। 

2. अलसी के बीजों को पीस लें। उसके बाद इसमें अलसी का तेल और शहद मिलाएं। इस मिश्रण को मस्से पर लगाएं। 4-5 दिनों में आपको परिणाम दिखाई देगा।

3. बेकिंग सोडा और केस्टर ऑइल को बराबर मात्रा में मिलाकर रात को मस्सों पर लगाएं। सुबह धो लें। कुछ दिनों तक नियमित रूप से यह नुस्ख़ा आज़माकर इसका लाभ ख़ुद ही देखें। केस्टर ऑइल की जगह कपूर के तेल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

4. ताज़ा कटा आलू मस्सों पर लगाने से बड़ा फ़ायदा होता है। दिन में 3 से 4 बार ऐसा करने से मस्से सूखकर गिरने लगते हैं।

5. प्याज़ का रस निकालकर सुबह शाम नियमित रूप से मस्सों पर लगाने से वे ग़ायब हो जाते हैं।

6. ताज़ा कटा हुआ अनन्नास भी मस्सों को हटाने में कारगर है। मस्सों की जगह पर ताज़ा कटा अनन्नास लगाने से फ़ायदा होता है।

7. बरगद के पत्तों का रस भी काफ़ी असरदार साबित होता है। बरगद के रस को त्वचा पर लगाने से त्वचा नर्म-मुलायम हो जाती है और मस्से झड़ जाते हैं।

8. लहसुन की कली को छीलकर उसे काट लें। ‌उसके बाद इसे मस्से की जगह पर रोज़ रगड़ें। कुछ ही दिनों में मस्से सूखकर गिरने लगेंगे।

9. मस्सों पर फ़्लॉस बांधने से भी फायदा मिलता है। मस्सों को फ़्लॉस से बांधने से उन तक रक्त का प्रवाह नहीं हो पाता, इससे मस्से सूखने लगते हैं। आप पाएंगे कि उनका रंग भी बदल जाता है। कुछ दिनों बाद वे सूखकर गिर जाते हैं।

10. मस्सों को अगरबत्ती से भी जलाया जा सकता है। अगरबत्ती लें और उसके जलते हुए हिस्से को मस्से से स्पर्श करें। 8-10 बार ऐसा करने से मस्सा सूखकर झड़ जाता है। सावधानी यह रखें कि अगरबत्ती का स्पर्श केवल मस्से पर ही हो, वरना त्वचा भी जल सकती है। 

Disclaimer: इन घरेलू उपायों को आज़माने से पहले पैच टेस्ट कर लें। इन्हें लगाते वक्त अगर आपकी त्वचा पर जलन या परेशानी महसूस हो तो इसे तुरंत धो लें। अगर ज़्यादा परेशानी हो तो अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर लें।

chat bot
आपका साथी