क्योंकि हर बच्चा खास है....

दोस्तो, हर साल चाचा नेहरू की जयंती 14 नवंबर पर हम बाल दिवस मनाते हैं। बच्चों को सम्मान देने के लिए भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के लगभग सभी देशों में किसी न किसी तिथि को बाल दिवस मनाया जाता है। आइए इसके बारे में जानते हैं...

By Babita kashyapEdited By: Publish:Fri, 11 Nov 2016 01:14 PM (IST) Updated:Fri, 11 Nov 2016 01:21 PM (IST)
क्योंकि हर बच्चा खास है....

-बाल दिवस मनाने की शुरुआत अमेरिका में 1856 में हुई थी और पहले इसे हर साल जून महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता था।

- भारत में यह दिन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिन के मौके पर मनाया जाता है। पंडित नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे, इसलिए बाल दिवस मनाने के लिए उनका जन्मदिन चुना गया।

- यह दिन इस बात की याद दिलाता है कि हर बच्चा खास है और बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए उनकी मूल जरूरतों और पढ़ाई-लिखाई की जरूरतों का पूरा होना बेहद जरूरी है। यह दिन बच्चों को उचित जीवन दिए जाने की भी याद दिलाता है।

-संयुक्त राष्ट्र ने भी हर साल 20 नवंबर को सार्वभौमिक यानी अंतरराष्ट्रीय बाल दिवस मनाने की शुरुआत की। असल में इसी दिन वर्ष 1959 में संयुक्त राष्ट्र ने बाल अधिकारों के घोषणापत्र को स्वीकार किया था।

-अरब जगत के अलावा करीब एक दर्जन अन्य देशों में बाल दिवस 20 नवंबर को ही मनाया जाता है।

- करीब चार दर्जन देशों में वर्ष 1950 से अंतरराष्ट्रीय बाल सुरक्षा दिवस 1 जून को ही बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

- भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो बांग्लादेश में बाल दिवस 17 मार्च, पाकिस्तान में 1 जुलाई, चीन में 4 अप्रैल और श्रीलंका में 1 अक्टूबर को मनाया जाता है।

chat bot
आपका साथी