मिक्स्ड वेजिटेबल सूप

सर्दियों में रंग-बिरंगी सब्जियों की बहार होती है। शरीर को सालभर के विटामिंस देने हों तो इस सीज़न पिए गरमागरम सूप। पौष्टिक सूप भूख जगाने के साथ ही हेल्दी भी रखते हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 26 Dec 2018 10:34 AM (IST) Updated:Wed, 26 Dec 2018 10:34 AM (IST)
मिक्स्ड वेजिटेबल सूप
मिक्स्ड वेजिटेबल सूप

विधि :

पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें प्याज और लहसुन डालें। अब सभी सब्जियां डालकर दो मिनट तक भूनें। अब इसमें नमक, गॉर्लिक पाउडर और ऑरगेनो डालकर चलाएं।
वेजिटेबल स्टॉक बनाने के लिए पानी में टमाटर और तेजपत्ता डालकर दस-बारह मिनट पकाएं। बाद में छानकर इसी पानी का स्टॉक बनाएं। इन सब्जियों का इस्तेमाल भी किया जा सकता है। अब पैन में स्टॉक और नमक डालकर अच्छी तरह चलाएं। ऊपर से चीज़ डालकर या ऐसे ही सर्व करें।

chat bot
आपका साथी