सुबह के नाश्ते में ब्रेड या पराठे के साथ सर्व करें हेल्दी 'मिक्स्ड वेजी भुर्जी'

सर्दियों में कई सारी सब्जियों के ऑप्शन होते हैं जो हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। तो अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ हेल्दी खाने का सोच रहे हैं तो बनाएं मिक्स्ड वेजी भुर्जी। जानें इसकी रेसिपी।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Wed, 11 Nov 2020 11:14 AM (IST) Updated:Wed, 11 Nov 2020 11:14 AM (IST)
सुबह के नाश्ते में ब्रेड या पराठे के साथ सर्व करें हेल्दी 'मिक्स्ड वेजी भुर्जी'
सुबह के नाश्ते में ब्रेड या पराठे के साथ सर्व करें हेल्दी 'मिक्स्ड वेजी भुर्जी'

विधि :

एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। मेथीदाना डालें।
होममेड जिंजर-गॉर्लिक पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक चलाते हुए पकाएं।
कटा हुआ प्याज डालकर सुनहरा करें।
टोमैटो प्यूरी, नमक, मिर्च पाउडर व हल्दी पाउडर डालकर चलाएं।
अब सभी कसी हुई सब्जियां (फूलगोभी व गाजर) मिलाएं।
उबली हुई मटर और क्रश की हुई कॉटेज चीज़ डालकर चलाएं।
लगभग 10 मिनट तक पकाएं।
जब डिश पूरी तरह से पक जाए तब हरी धनिया और कटी हुई हरी मिर्च से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

Pic credit- Pinterest, cubesnjuliennes

chat bot
आपका साथी