वेज हो या नॉनवेज दोनों ही लोग ले सकते हैं इस मजेदार स्नैक्स 'स्टफ्ड पाव' का मजा, जानें इसकी रेसिपी

वड़ा पाव मुंबई की बहुत ही मशहूर और लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे आप सुबह ब्रेकफास्ट से लेकर शाम के स्नैक्स में भी खा सकते हैं। तो आज हम पाव को कुछ अलग तरीके से करेंगे ट्राय।

By Priyanka SinghEdited By: Publish:Thu, 09 Jun 2022 12:24 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jun 2022 12:24 PM (IST)
वेज हो या नॉनवेज दोनों ही लोग ले सकते हैं इस मजेदार स्नैक्स 'स्टफ्ड पाव' का मजा, जानें इसकी रेसिपी
वेज हो या नॉनवेज दोनों ही लोग ले सकते हैं इस मजेदार स्नैक्स 'स्टफ्ड पाव' का मजा, जानें इसकी रेसिपी

विधि :

- फ्राइंगपैन में घी डालें। इसमें भिगोए हुए सोया ग्रेन्युल्स डालें। इसमें धनिया और हल्दी पाउडर मिलाएं। अब नमक और पानी मिलाकर चलाएं। इस मिश्रण को अलग कर दें।
- उसी पैन में 2 टेबलस्पून तेल डालें। इसमें प्याज डालकर भूनें। हरी मिर्च, लहसुन व अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।
- इसमें सोया ग्रेन्युल्स, गरम मसाला, धनिया और नट्स डालकर भूनें। इसके बाद नमक डालकर गैस धीमी कर थोड़ी देर और भूनें। चाकू की मदद से पाव को चार भागों में काटें। पाव के बीच में थोड़ा क्रम्ब्स निकालें। इसमें तैयार स्टफिंग को अच्छी तरह दबाते हुए भरें।
- अब बन को तवे पर मक्खन डालकर दोनों ओर से सेकें।
टिप्स
नॉन वेजिटेरियंस इसमें चिकेन कीमा या उबले अंडों की स्टफिंग को भर सकते हैं।

Pic credit- whiskaffair/Pinterest

chat bot
आपका साथी