गट्टे का पुलाव

By Edited By: Publish:Fri, 14 Mar 2008 12:53 AM (IST) Updated:
गट्टे का पुलाव

विधि :

दही को एक बाउल में अच्छी तरह फेंट लें। उसमें गट्टे की सारी सामग्री डालकर गर्म पानी मिलाएं। बेसन मिलाकर सख्त आटा गूंध लें।

आटे की गोलियां बनाकर 2 इंच मोटे बेलनाकार रोल बना लें। पानी उबालें और बेलनाकार रोल डालें। 10-15 मिनट पकाएं। आंच से उतारकर ठंडा करें। फिर इसे छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर इन्हें तल कर सुनहरा कर लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करें और साबुत गरम मसाला डालें और जब चटकने लगे तब प्याज डालकर सुनहरा करें। फिर गट्टे और हींग डालकर कुछ देर भूनें। अब अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर चलाएं और भीगे हुए चावल डालें। हलके से चलाएं और उबालने लिए जरूरत भर पानी मिलाएं। एक उबाल आने दें और धीमी आंच पर पकाएं।

chat bot
आपका साथी