नवाबी करी

By Edited By: Publish:Tue, 01 Jul 2014 04:14 PM (IST) Updated:Tue, 01 Jul 2014 04:17 PM (IST)
नवाबी करी

विधि :

कमल ककड़ी धोकर गोल व पतला काटें। फिर नमक मिले पानी में 5 मिनट उबालें, अलग रखें। कमल ककड़ी और तेल छोड़ कर सारी सामग्री मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं। कड़ाही में तेल गर्म करें। कमल ककड़ी को घोल में लपेटकर सुनहरा कर लें। एक अन्य कड़ाही में तेल गर्म करें। जीरा चटकाएं, खड़े मसाले डालकर भूनें। अदरक-लहसुन पेस्ट डालकर भूनें। प्याज का पेस्ट डालें। अच्छी तरह भूनें। टमाटर डालकर पकाएं। सभी मसाले डालकर तेल छोड़ने तक पकाएं। दही डालकर 2 मिनट चलाएं। 100 मिली. पानी व नमक डालें। तली हुई कमल ककड़ी डालें। एक उबाल आने पर गैस बंद कर दें। धनिया से सजाकर गरमागरम सर्व करें।

chat bot
आपका साथी