टाइम मैनेजमेंट पर दें स्टोरी

By Edited By: Publish:Wed, 30 Nov 2011 11:06 AM (IST) Updated:Wed, 30 Nov 2011 12:00 AM (IST)
टाइम मैनेजमेंट पर दें स्टोरी

कॅरियर को नई राह देने वाले बैंक और होटल इंडस्ट्री से रिलेटेड आर्टिकल पिछले सप्ताह जोश में प्रकाशित किए गए, वह प्रत्येक स्टडेंट के लिए लाभदायक है। हालांकि इस सप्लीमेंट में ऐसे आर्टिकल छपते रहते हैं, जिससे प्रेरणा लेकर सपनों को साकार किया जा सकता है। इसके लेख बौद्धिक क्षमता को बढाने वाले होते हैं। आपसे निवेदन है कि आप जोश में टाइम मैनेजमेंट से संबंधित आर्टिकल भी छापें। इससे काफी स्टूडेंट्स लाभान्वित हो सकते हैं।

अपर्णा टंडन

ज्ञान ही सफलता का पैगाम

मेरे जैसे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए व‌र्ल्ड दिस वीक कॉलम वरदान स्वरूप है। मुझे सामान्य ज्ञान की अन्य किताबें नहीं खरीदनी पडती, केवल व‌र्ल्ड दिस वीक पढकर जीके में अपडेट रहती हूं। बैंक की तैयारी हो या फिर सिविल सर्विसेज, जोश का ज्ञान ही सफलता का पैगाम है। बौद्धिक स्तर को बढाने वाला यह सप्लीमेंट रिलेटेड सब्जेक्ट और कम्पटीशन की प्वाइंट टू प्वाइंट जानकारी प्रोवाइड कराता रहता है। नॉलेज किट, न्यूज एंड ट्रेंड अच्छे कॉलम हैं।

मीना सिंह

टीचर भी हुई जोश की फैन

पत्र-पत्रिकाओं से ज्यादा पढे जाने वाले इस सप्लीमेंट को मैं तब से पढ रहा हूं, जब मैं 12 वर्ष का था। यह वाकई में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट के लिए पथ-प्रदर्शक हैं। मैं जोश को स्कूल ले जाता था और चुपके से खाली घंटे में पढा करता था। एक दिन मैम ने मुझे पढते देखा और मेरे पास यह सप्लीमेंट पाकर उसे पढा तब से मैम ने भी उसे पढना अपने दिनचर्या में शामिल कर लिया। और वह आज भी प्रति सप्ताह इसे पढना नहीं भूलती हैं।

मिजाहिद

इंफार्मेटिव हैं स्तंभ

मै जोश का नियमित पाठक हूं। इससेमुझे कॅरियर की जानकारियों के साथ देश विदेश की जानकारी भी मिलती रहती हैं। आइएएस हो या इंजीनियरिंग, हर क्षेत्र की जानकारी यह सहेजे है। यही नहीं एजूकेशन एब्रॉड, नॉलेज किट जैसे स्तंभ भी खासे इंफॉर्मेटिव हैं। इसमें छपने वाली प्रत्येक इंफॉर्मेशन महत्वपूर्ण होने के साथ कॅरियर के नये पथ का मार्गदर्शन करने वाली है। उम्मीद करता हूं कि आप अपना यह प्रयास जारी रखेंगे और पाठकों को नई-नई जानकारियां देते रहेंगे।

पुष्पेन्द्र

जोश डेस्क

chat bot
आपका साथी