लॉकडाउन में रांची से पहुंच गया चक्रधरपुर

कोरोना हॉटस्पॉट बने झारखंड राज्य की राजधानी रांची से चोरी छिपे चक्रधरपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़कर कवारंटाइन में भेज दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Apr 2020 06:50 PM (IST) Updated:Fri, 17 Apr 2020 06:50 PM (IST)
लॉकडाउन में रांची से पहुंच गया चक्रधरपुर
लॉकडाउन में रांची से पहुंच गया चक्रधरपुर

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : कोरोना हॉटस्पॉट बने झारखंड राज्य की राजधानी रांची से चोरी छिपे चक्रधरपुर पहुंचे एक युवक को पुलिस ने पकड़कर कवारंटाइन में भेज दिया है। युवक का ब्लड सैंपल भी लिया गया है और सैंपल को कोरोना जांच के लिए एमजीएम भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मेडिकल टीम आगे की कार्रवाई करेगी। गुरुवार की देर रात पुलिस को सूचना मिली कि लॉकडाउन के दौरान चक्रधरपुर का एक युवक रांची के हिदपीढ़ी से सब्जी वाहन में चोरी छिपे बैठकर चक्रधरपुर पहुंच गया। इसकी जानकारी लोगों में फैली, तो सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने एहतियातन युवक को पकड़कर क्वारंटाइन सेंटर में मेडिकल टीम की देखरेख में रख दिया है। चक्रधरपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने शहरवासियों से अपील की है कि कोई भी शख्स अगर बाहर से आ रहा है, तो उसकी त्वरित जानकारी प्रशासन को दी जाए। जिससे कि उस शख्स की जांच की जा सके, अन्यथा कोरोना संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। जो भी लोग बाहर से आए लोगों की जानकारी छुपा रहे हैं, पता लगने पर प्रशासन उनपर कड़ी कार्रवाई करेगा।

chat bot
आपका साथी