21 मार्च को सीकेपी से गया युवक अब तक नहीं लौटा

चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ निवासी त्रिलोकी नाथ साव के 30 वर्षीय पुत्र नीरज साव के लापता होने से परिजन परेशान हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 23 Jun 2020 09:51 PM (IST) Updated:Tue, 23 Jun 2020 09:51 PM (IST)
21 मार्च को सीकेपी से गया युवक अब तक नहीं लौटा
21 मार्च को सीकेपी से गया युवक अब तक नहीं लौटा

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : चक्रधरपुर शहरी क्षेत्र के वार्ड संख्या आठ निवासी त्रिलोकी नाथ साव के 30 वर्षीय पुत्र नीरज साव के लापता होने से परिजन परेशान हैं। इस मामले में चक्रधरपुर पुलिस को भी जानकारी दी गई है। बताया जाता है कि वार्ड संख्या आठ के चांदमारी रोड निवासी नीरज साव 21 मार्च को अपने घर से यह कहकर निकला कि मास्क की बिक्री के लिए वह खरीदारी करने टाटा जाएगा। टाटा में मास्क नहीं मिलने पर कोलकाता से लेकर आएगा। इसके बाद जनता क‌र्फ्यू व लॉकडाउन लग गया। परिजनों को लगने लगा कि लॉकडाउन की वजह से नीरज कोलकाता से आने में असमर्थ होगा। इसके कारण वह घर नहीं आ पा रहा है। लेकिन अत्यधिक समय बीतने के बावजूद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए। परिजनों के अनुसार नीरज अपने साथ मोबाइल भी नहीं लेकर गया। परिजनों ने अपने जानने वालों के यहां काफी खोजबीन की, लेकिन नीरज का पता नहीं चल पाया है। इसे लेकर परिजनों ने चक्रधरपुर थाना को सूचना दी है।

chat bot
आपका साथी