स्वर्ण पदक जीतकर लौटी तीरंदाज टीम का चाईबासा में जोरदार स्वागत

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 40वीं जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2019 (10 से 11फरवरी) तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे तीरंदाज का चाईबासा में भव्य स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Feb 2019 07:49 PM (IST) Updated:Wed, 13 Feb 2019 07:49 PM (IST)
स्वर्ण पदक जीतकर लौटी तीरंदाज टीम का चाईबासा में जोरदार स्वागत
स्वर्ण पदक जीतकर लौटी तीरंदाज टीम का चाईबासा में जोरदार स्वागत

जासं, चाईबासा : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आयोजित 40वीं जूनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप 2019 (10 से 11फरवरी) तीरंदाजी प्रतियोगिता में विजयी होकर लौटे तीरंदाज का चाईबासा में भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर खेल प्रेमी सिद्धार्थ पाड़ेया ने सर्वप्रथम सभी विजेता व कोच से संपर्क कर सभी को शहर में आगमन के साथ ही रास्ते में ही पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। विदित हो कि प्रतियोगिता में देश के कुल 28 राज्य के प्रतिभागियों ने भाग लिया था, जिसमें चाईबासा प. ¨सहभूम से सतीश ¨पगुवा, कृष्णा ¨पगुवा टीम में स्वर्ण एवं सुश्री अश्रीता बिरूली ने रजत पदक प्राप्त किया। बुधवार को सभी विजेता तीरंदाज एवं झारखंड इंडियन राउंड के कोच गंगाधर नाग का स्वागत पुष्पगुच्छ एवं मिठाइयां खिलाकर किया गया एवं साथ ही कोच गंगाधर नाग के जन्मदिन के अवसर पर तीरंदाजों ने शानदार बर्थडे पार्टी एवं उपहार देकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर सृष्टि के प्रकाश कुमार गुप्ता, कोच महर्षि महेंद्र ¨सकू, पश्चिम ¨सहभूम के तीरंदाज नानकी बरहा, सुमित ¨सकू, रमेश जेराई, टुपरा ¨सकू, विकास बरदा, अंशु बिरूली, गरदी कुंटिया आदि तीरंदाज उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी