नोवामुंडी पहुंचे पा‌र्श्व गायक कुमार सानू

नोवामुंडी : पश्चिम ¨सहभूम जिले के नोवामुंडी पहुंचे ¨हदी सिनेमा जगत से प्रसिद्ध पा‌र्श्व गायक कुमार

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Apr 2017 02:46 AM (IST) Updated:Mon, 17 Apr 2017 02:46 AM (IST)
नोवामुंडी पहुंचे पा‌र्श्व गायक कुमार सानू
नोवामुंडी पहुंचे पा‌र्श्व गायक कुमार सानू

नोवामुंडी : पश्चिम ¨सहभूम जिले के नोवामुंडी पहुंचे ¨हदी सिनेमा जगत से प्रसिद्ध पा‌र्श्व गायक कुमार सानू का भव्य स्वागत किया गया। रविवार को कुमार के नोवामुंडी आगमन पर टाटा स्टील के महाप्रबंधक पंकज सतीजा ने उनका स्वागत किया। बता दें कि टाटा स्टील की ओर से स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति के लिए कुमार सानू को आमंत्रित किया गया है। कुमार सानू के आगमन से टिस्को कैंप में सुबह से ही चहल-पहल रही। स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स को दुल्हन की तरह सजाया गया था। टाटा स्टील के डीबी में कुमार सानू के पहुंचते ही महाप्रबंधक पंकज सतीजा के साथ नोवामुंडी मजदूर यूनियन नेता संजय कुमार दास उनसे मिलने पहुंचे और गुलदस्ता देकर स्वागत किया। देर शाम स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स में कुमार सानू की एक आवाज सुनने के लिए बेताब दर्शकों की भीड़ जमी रही।

chat bot
आपका साथी