गांववालों, मैंने एक को मार डाला!

पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ब्रजमोहन नामक एक व्यक्ति ने गांव वालों को बताया कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को दीमक के टीला में दफन कर दिया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Nov 2021 09:18 AM (IST) Updated:Fri, 26 Nov 2021 09:18 AM (IST)
गांववालों, मैंने एक को मार डाला!
गांववालों, मैंने एक को मार डाला!

संवाद सूत्र, कुमारडुंगी : पश्चिमी सिंहभूम जिला के कुमारडुंगी थाना क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई जब ब्रजमोहन नामक एक व्यक्ति ने गांव वालों को बताया कि उसने एक व्यक्ति की हत्या कर शव को दीमक के टीला में दफन कर दिया है। यह बात पूरे गांव में आग की तरह फैल गयी तो ग्रामीण मुंडा ने तुरंत मामले की जानकारी कुमारडुंगी थाना की पुलिस को दे दी। पुलिस ने सत्यता का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर जाकर जांच पड़ताल की। जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकुड़ डुंगडुंग ने कहा कि मामले में मजिस्ट्रेट की नियुक्ति कर शुक्रवार को दीमक लगे वाले स्थान की खुदाई की जाएगी। इसके बाद ही सत्यता का पता चल पाएगा।

इधर, ग्रामीणों के अनुसार जिस व्यक्ति की हत्या की बात कही जा रही है वो कुमारडुंगी थाना क्षेत्र के छोटा जाम्बनी का गांव का 60 वर्षीय मंगल सिंह हेम्ब्रम है। वह पिछले 15 नवंबर से घर से गायब है। मंगल की पत्नी मुक्ता हेम्ब्रम ने 22 नवंबर को कुमारडुंगी थाना में पति के गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज करवा रखी है। इस मामले में मंगल की पत्नी मुक्ता का कहना है की 14 नवंबर को भतीजे ब्रजमोहन हेम्ब्रम के साथ नव विवाहित बेटी के घर जाने को लेकर पति मंगल सिंह का झगड़ा हुआ था। उसके दूसरे दिन सोमवार को मुंडा के घर बैठक बुलाई गई थी। बारिश के कारण हम सब खेत होते हुए घर आ गए। पति मंगल साइकिल पर होने के कारण मुख्य सड़क होते हुए आ रहे थे। इसी क्रम में रास्ते से गायब हो गए। पति के गायब होने के बाद काफी खोजबीन की गई। मेहमानों के घर पर जाकर पूछताछ की पर कुछ भी पता नहीं चला। साइकिल भी गायब थी। एक सप्ताह बाद 22 नवंबर को कुमारडुंगी थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया है।

chat bot
आपका साथी