बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में छापामारी

संवाद सूत्र, सोनुवा : बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में वन विभाग ने छापामारी कर 254 बंडल जलावन लकड़ी जब्त की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 06:13 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 07:37 PM (IST)
बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में छापामारी
बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में छापामारी

संवाद सूत्र, सोनुवा : बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन में वन विभाग ने छापामारी कर 254 बंडल जलावन लकड़ी जब्त की है। मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे बिलासपुर-टाटा पैसेंजर ट्रेन जब सोनुवा स्टेशन पहुंची। वन विभाग के संतरा वन प्रक्षेत्र के रेंजर एके त्रिपाठी के नेतृत्व में वनकर्मियों ने ट्रेन में छापेमारी की। छापेमारी में वनकर्मियों ने ट्रेन के विभिन्न डिब्बों से कुल 254 बंडल जलावन लकड़ी जब्त की। जबकि ट्रेन से जलावन लकड़ी ले जाने लोग भागने में सफल रहे। छापेमारी में वनरक्षी सानो हेम्ब्रम, रवि शंकर हेम्ब्रम, दीपक सनातन कुजूर, मनोरंजन महतो, नारायण बघेल, भादाव सोरेन, मंजीत बर्णवाल, बाबू राम दोंगो, गुरा माडी, दुष्यंत कारोवा, कृष्णा चंद्र बिरुवा, उत्कल केशरी परिदा, संतोष कुमार और वनकर्मी श्यामलाल सोय शामिल थे।

chat bot
आपका साथी