शहीद ग्राम राजाबासा से किया गया मिट्टी संग्रह

शहीद ग्राम राजाबासा के प्रस्तावित स्मारक स्थल से प्रशासन द्वारा मिट्टी संग्रह किया गया। इस मिट्टी से शहीद पोटो हो की प्रतिमा बनेगी।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jan 2019 06:42 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jan 2019 06:42 PM (IST)
शहीद ग्राम राजाबासा से किया गया मिट्टी संग्रह
शहीद ग्राम राजाबासा से किया गया मिट्टी संग्रह

संवाद सूत्र, जैंतगढ़ : शहीद ग्राम राजाबासा के प्रस्तावित स्मारक स्थल से प्रशासन द्वारा मिट्टी संग्रह किया गया। इस मिट्टी से शहीद पोटो हो की प्रतिमा बनेगी। साथ ही सभी शहीद ग्राम से मिट्टी संग्रह कर रांची में भगवान बिरसा की प्रतिमा बनाने की योजना है। राजाबासा से मिट्टी संग्रह करने जगन्नाथपुर के बीडीयो रामनारायण खलको पधारे। मौके पर उन्होंने जनता से मिलकर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने 21 जनवरी को प्रस्तावित आयुक्त के कार्यक्रम पर ग्रामीणों से चर्चा कर स्थल का निरीक्षण किया। बीडीओ ने ग्रामीणों से जनचौपाल की सफलता पर भी मंथन किया। इस अवसर पर दोबरो सोय, गुरुचरण सोय, ¨सगा बालमुचू, रमेश पुरती, श्रीराम जोजो, शैलेन्द्र जोजो, ग्रमीण मुंडा कृष्ण जोजो आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी