कल रसोइया-संयोजिका करेंगी विस का घेराव

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Jan 2018 06:07 PM (IST) Updated:Wed, 17 Jan 2018 06:07 PM (IST)
कल रसोइया-संयोजिका करेंगी विस का घेराव
कल रसोइया-संयोजिका करेंगी विस का घेराव

जागरण संवाददाता, चक्रधरपुर : विभिन्न मांगों को लेकर झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया-संयोजिका अध्यक्ष संघ 19 जनवरी को झारखंड विधानसभा का घेराव करेगा। इस घेराव कार्यक्रम में पश्चिमी ¨सहभूम जिले से करीब छह हजार रसोइया-संयोजिका भाग लेंगी। 19 जनवरी की सुबह जिले भर के रसोइया-संयोजिका चक्रधरपुर में एकत्र होकर जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा के नेतृत्व में रांची के लिए रवाना होंगी। जिलाध्यक्ष बिरसा मुंडा ने बताया कि संघ अपनी मांगों को लेकर सरकार से निर्णायक लड़ाई के मूड में आ गया है। 19 जनवरी के रांची कार्यक्रम को लेकर विभाग से एक दिन का सामूहिक अवकाश देने का आग्रह किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त को संघ की ओर से पत्र सौंपा गया है। बताया कि संघ अपनी मांगों के समर्थन में राज्य के सभी विधायकों को पत्र लिखा है तथा विस में संघ का समर्थन करने की अपील की गई है। साल 2004 से सरकारी विद्यालयों में रसोइया-संयोजिका अपनी सेवा दे रहे हैं लेकिन सरकार से उन्हें न्यूनतम मजदूरी भी नहीं मिलती है। जबकि मध्याह्न भोजन योजना संचालन की सारी जवाबदेही इन्हीं के कंधे पर होती है। बिरसा मुंडा ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से संघ की मांगों को पूरा कर रसोइयां-संयोजिका के अच्छे दिन लाने का आग्रह किया है।

chat bot
आपका साथी